Advertisment

Plane Crash Reason: अहमदाबाद हादसे से पहले पायलट ने किया था आगाह, सामने आया वॉइस मैसेज

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के क्रैश का कारण सामने आया है। पायलट का अंतिम संदेश "नो पावर, नो थ्रस्ट" यह बताता है कि टेकऑफ के तुरंत बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। जानें हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी।

author-image
anjali pandey
Plane Crash Reason: अहमदाबाद हादसे से पहले पायलट ने किया था आगाह, सामने आया वॉइस मैसेज

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह अब सामने आने लगी है। इस दर्दनाक हादसे में 274 से ज्यादा लोगों की जान गई। अब विमान के क्रैश से ठीक पहले का एक ऑडियो मैसेज सामने आया है, जिसमें पायलट की घबराई हुई आवाज इस हादसे की वजह का संकेत देती है।

Advertisment

टेकऑफ के चंद सेकेंड बाद गिरा विमान

[caption id="attachment_838545" align="alignnone" width="1022"]publive-image एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 गुरुवार को एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई।[/caption]

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर ने गुरुवार दोपहर लगभग 1:30 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद विमान मेघाणी नगर इलाके में स्थित एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की इमारत पर जा गिरा। हादसे में न केवल विमान में सवार 229 यात्री और 12 क्रू मेंबर मारे गए, बल्कि 33 स्थानीय लोग और हॉस्टल में मौजूद छात्र भी इसकी चपेट में आ गए।

पायलट का आखिरी संदेश: "नो पावर... नो थ्रस्ट"

[caption id="attachment_838548" align="alignnone" width="1020"]publive-image हादसे के बाद 270 शव बरामद किए गए[/caption]

Advertisment

इस दुर्घटना से पहले पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को एक आपात संदेश भेजा था। उनके संदेश में साफ सुना गया –
"मेडे… मेडे… मेडे… नो पावर… नो थ्रस्ट… गोइंग डाउन…" यह मैसेज महज 5 सेकंड का था, लेकिन पायलट की आवाज में डर और हालात की गंभीरता साफ झलक रही थी। यह स्पष्ट करता है कि पायलट ने आखिरी क्षण तक स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश की।

पावर और थ्रस्ट की कमी बनी दुर्घटना की वजह

जानकारी के मुताबिक, टेकऑफ के तुरंत बाद ही विमान में पावर और थ्रस्ट में कमी आ गई, जिसकी वजह से वह ऊंचाई तक पहुंच ही नहीं पाया। इसके चलते वह तेजी से नीचे गिरते हुए हॉस्टल भवन से टकरा गया। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरे इलाके में तबाही फैल गई।

ब्लैक बॉक्स और जांच कमेटी की कार्रवाई

विमान का एक ब्लैक बॉक्स गुरुवार रात बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरा बॉक्स और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) की खोज जारी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हादसे की जांच के लिए एक हाई-लेवल कमेटी का गठन किया है। यह समिति तकनीकी पहलुओं, मौजूदा SOPs और सुरक्षा प्रक्रियाओं की समीक्षा करेगी।

Advertisment

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी गई जान

बताया जा रहा है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस फ्लाइट में सवार थे और उनकी भी इस दुर्घटना में मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : NEET Result 2025 Out: इंदौर के छात्र उत्कर्ष अवधिया ने रचा इतिहास, NEET UG 2025 में ऑल इंडिया सेकेंड रैंक की हासिल

विमान दुर्घटना मे डे कॉल ब्लैक बॉक्स एयर इंडिया बोइंग 787 क्रैश प्लेन क्रैश वजह पायलट ऑडियो संदेश टेकऑफ के बाद क्रैश Vijay Rupani death Plane crash news today Pilot last message Gujarat plane accident air india crash Air India AI-171 crash AI-171 हादसा Ahmedabad plane crash
Advertisment
चैनल से जुड़ें