Ahmadnagar Borewell Child Death : अचानक बोरवेल में गिरा पांच साल का बच्चा ! इलाज के दौरान तोड़ा दम

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक गांव में पांच साल का एक बच्चा सोमवार शाम एक बोरवेल में गिर गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।

Ahmadnagar Borewell Child Death : अचानक बोरवेल में गिरा पांच साल का बच्चा ! इलाज के दौरान तोड़ा दम

पुणे। Ahmadnagar Child Borewell महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक गांव में पांच साल का एक बच्चा सोमवार शाम एक बोरवेल में गिर गया और उसे निकालने के प्रयास जारी हैं।  अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिस मामले में अपडेट सामने आया है।  NDRF की पांच टीमें मौके पर पहुंची और करीब 8 घंटे के ऑपरेशन के बाद बच्चे को निकाल लिया गया। जिसके बाद बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

जाने अधिकारी ने दी जानकारी

अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के कर्मियों के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम पुणे शहर से लगभग 125 किलोमीटर दूर कर्जत तहसील अंतर्गत कोपर्डी गांव में बोरवेल से बच्चे को निकालने के लिए अभियान चला रही है। एनडीआरएफ के अधिकारियों के मुताबिक, बच्चा शाम करीब चार बजे बोरवेल में गिरा।

15 फुट की गहराई में फंसा बच्चा 

उन्होंने कहा, 'लड़का 15 फुट की गहराई में फंसा हुआ है। बचाव अभियान जारी है और घटनास्थल पर एक एंबुलेंस व अन्य चिकित्सा सहायता तैयार रखी गई है।' पुलिस के अनुसार, गन्ना मजदूर का बेटा खेलते समय बोरवेल में गिर गया होगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article