Ahmedabad Plane Crash: प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी का निधन, बेटी और पत्नी से मिलने जा रहे थे लंदन

Ahmedabad Plane Crash Update Former CM Vijay Rupani: अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का एक विमान टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद हादसे का शिकार हो गया। इस प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी इस विमान में सवार थे। उनका निधन हो गया।

vijay rupani death

Ahmedabad Plane Crash Update Former CM Vijay Rupani: अहमदाबाद में आज दोपहर एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय रूपाणी की मौत हो गई।

पत्नी और बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे पूर्व सीएम रूपाणी

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की बेटी और पत्नी लंदन में रहती हैं। वे उनसे मिलने ही जा रहे थे और प्लेन क्रैश में उनका निधन हो गया। अब विजय रूपाणी की बेटी और पत्नी लंदन से गुजरात आ रही हैं।

प्लेन में सवार थे पूर्व मुख्यमंत्री

[caption id="attachment_837109" align="alignnone" width="1106"]publive-image प्लेन में सवार पैसेंजर्स की लिस्ट[/caption]

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार विमान ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन विमान दो मिनट बाद ही 1:40 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान एयरपोर्ट की सीमा तक भी नहीं पहुंच पाया और अचानक ऊपर से नीचे की ओर झुकता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद आसमान में धुएं का गुबार उड़ता हुआ दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें- Plan Crash: टेक ऑफ के दौरान एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 से ज्यादा लोग थे सवार

कौन थे विजय रुपाणी

विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को यांगून में एक जैन बनिया परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम रमणिकलाल रूपाणी और माताजी का नाम मायाबेन रूपाणी था। वे सात भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। बाद में उनका परिवार भारत के राजकोट (गुजरात) में बस गया।

शिक्षा और वैवाहिक जीवन

रूपाणी ने राजकोट के धरमेंद्रसिंहजी आर्ट्स कॉलेज से बीए और सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल की। उनकी की पत्नी का नाम अंजलि रूपाणी है, जो बीजेपी महिला मोर्चा से जुड़ी रही हैं। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा रुशभ, एक बेटी पुजित (जिनका निधन हो चुका है) और एक बेटी राधिका शामिल हैं।

राजनीतिक शुरुआत और सामाजिक भूमिका

विजय रूपाणी ने 1971 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनसंघ से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। देश में इमर्जेंसी (1975-77) के दौरान वे छात्र राजनीति में एक्टिव हुए और इस दौरान करीब 11 महीने जेल में भी रहे। 1987 में वे राजकोट नगर निगम के पार्षद बने और बाद में 1996-97 में मेयर भी चुने गए।

यह भी पढ़ें- Ahmadabad Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास AIR India का प्लेन क्रैश, 242 यात्री के साथ पूर्व CM विजय रूपाणी थे सवार

राज्यसभा और संगठन में योगदान

विजय रूपाणी साल 2006 से 2012 तक राज्यसभा के सदस्य रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण संसदीय समितियों में भी काम किया। इसी दौरान वे गुजरात पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन रहे और ‘खुशबू गुजरात की’ जैसे प्रचार अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विधानसभा राजनीति और मंत्रिमंडल में प्रवेश

विजय रूपाणी ने 2014 में राजकोट पश्चिम विधानसभा सीट से उपचुनाव जीता और गुजरात विधानसभा के सदस्य बने। इसके बाद उन्होंने परिवहन, जल आपूर्ति, श्रम और रोजगार जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। फरवरी 2016 में उन्हें गुजरात भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल

विजय रूपाणी 7 अगस्त 2016 को आनंदीबेन पटेल के स्थान पर गुजरात का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। 2017 के विधानसभा चुनाव में विजय रूपाणी ने फिर से जीत दर्ज की और दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। उनके उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल थे और दोनों ने मिलकर राज्य की बागडोर संभाली।

यह भी पढ़ें- Ahmedabad में Air India का प्लेन क्रैश, अस्पताल लाए गए घायल; Video

इस्तीफा और उत्तराधिकारी

विजय रूपाणी ने 11 सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। उनकी जगह भूपेंद्र पटेल को गुजरात का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।

प्रशासनिक छवि और उपलब्धियाँ

विजय रूपाणी को एक ईमानदार और सुलझे हुए नेता के रूप में जाना जाता है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने गुजरात में पर्यटन, बुनियादी ढांचे, नगर विकास और रोजगार योजनाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह भी पढ़ें- अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा: एयर इंडिया का प्लैन क्रैश, 242 यात्री थे सवार, अमित शाह ने की गुजरात CM से बात

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article