आगरा की मस्जिद में मिली महिला की लाश: हत्या के बाद कुचला चेहरा, 10 दिन बाद भी नहीं मिला हत्यारे का सुराग

Agra Masjid Incident: ताजमहल से मात्र 100 मीटर स्थित एक मजिस्द में खून से सनी हुई महिला की लाश मिली है। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले थे।

आगरा की मस्जिद में मिली महिला की लाश: हत्या के बाद कुचला चेहरा, 10 दिन बाद भी नहीं मिला हत्यारे का सुराग

Agra Masjid Incident: यूपी की आगरा में एक मस्जिद (Agra Masjid Incident) के अंदर खून से सना महिला का शव मिला है। शव मिलने के बाद सोशल मीडिया पर लोग काफी आक्रोश में हैं। हैरानी वाली बात यह है कि मृतक महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले थे।

साथ ही हत्या करने वाले आरोपी ने महिला की पहचान न हो पाए इसके लिए उसका चेहरा भी कुचल दिया था। यह मस्जिद ताजमहल हाई सिक्योरिटी जोन से महज 100 मीटर की दूरी पर है। 28 मई शाम से ही सोशल मीडिया एक्स पर महिला को लेकर कीवर्ड ट्रेंड कर रहा था, जिसके बाद पुलिस को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।

पुलिस ने गठित की चार टीमेंं

आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने हत्या की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 19 मई को घटी थी। इस मामले में ताजगंज पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया था। महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि के साक्ष्य नहीं मिले हैं। साथ ही इस मामले का खुलासा करने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

साथ ही मामले की गंभीरता को समझते हुए आगरा पुलिस की तरफ से सोशल मीडिया यूजर्स को हिदायत दी है कि वह झूठे और भ्रामक तथ्यों को प्रस्तुत न करें। सही तथ्यों की जानकारी किए बिना कोई भी भ्रामक पोस्ट पर अफवाह फैलाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले लकड़हारे ने देखा था शव 

आगरा के नगला पेमा शहर इलाके में संदली मस्जिद में महिला का शव मिला था। इस केस में पुलिस ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, मस्जिद में महिला की लाश को सर्वप्रथम पास से गुजर रहे एक लकड़हारे ने देखा था, जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

महिला के पर्स से मिली युवक की तस्वीर 

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के शव के नजदीक एक पर्स बरामद हुआ था। जिसके बाद तलाशी लेने पर उसमें एक फोटो मिली। यह फोटो बिल्लोचपुरा इलाके के रहने वाले आमिर खान की थी।

इसके बाद पुलिस आगे की जानकारी प्राप्त करने के लिए आमिर खान के घर गई थी। पुलिस ने आमिर की मां से पूछा कि उनके बेटे की फोटो महिला के पर्स में कैसे आई? जिसपर आमिर की मां ने पुलिस को बताया कि महिला को फोटो उसने ही दी थी।

महिला और हत्यारे के बीच हुई थी बहस! 

मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एक सीसीटीवी फुटेज में महिला एक युवक के साथ सुबह 8 बजे कहीं जाती हुई दिखाई दे रही है। इस व्यक्ति की पहचान होने के बाद उसे पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई थी, लेकिन फॉरेंसिक रिपोर्ट में इसी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि आगरा पुलिस को यह भी आशंका है कि महिला और हत्यारे के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई होगी, जिसके बाद हत्यारे ने किसी भारी चीज महिला के सिर पर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Swati Maliwal Assault Case: विभव कुमार तीन दिन की पुलिस रिमांड पर रहेंगे, जानें कोर्ट में क्या हुआ ?

ये भी पढ़ें- Research on Dada Guru: सिर्फ नर्मदा के जल पर कैसे हैं जिंदा? डॉक्टरों की टीम कर रही परीक्षण

खबर अपडेट की जा रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article