आगरा : ताजमहल की दीवारों से टकरा रहा बाढ़ का पानी, पर्यटकों की एंट्री पर लगी रोक, नहीं कर पाएंगे दीदार
आगरा में खतरे के निशान से ऊपर यमुना नदी बह रहीं है और ताजमहल की दीवार से पानी टकराया रहा है, 47 सालों में पहली बार हुआ ऐसा जब यमुना नदी का जलस्तर 500.02 फीट पहुंचा है। यूपी के आगरा में यमुना नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़कर 500.02 फीट पहुंच गया है. जबकि, खतरे का निशान मात्र 499 फीट है. इससे नदी के किनारे बसे कई कस्बे डूब में चल रहे है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण ताज महल के आस — पास के क्षेत्र में भारी जलभराव देखने को मिला है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us