Taj Mahotsav 2024: आगरा में 10 दिवसीय ताज महोत्सव, आज से बना लीजिए आगरा घूमने का प्लान, दिखेगी लघु भारत की झलक

Taj Mahotsav 2024: आगरा में शिल्प, कला और संस्कृति के साथ देश भर के व्यंजनों का मेला ताज महोत्सव शनिवार यानी कल से शुरू हो गया है।

Taj Mahotsav 2024: आगरा में 10 दिवसीय ताज महोत्सव, आज से बना लीजिए आगरा घूमने का प्लान, दिखेगी लघु भारत की झलक

Taj Mahotsav 2024: आगरा में शिल्प, कला और संस्कृति के साथ देश भर के व्यंजनों का मेला ताज महोत्सव शनिवार यानी कल से शुरू हो गया है। बीते सालों में यह 18 से 27 फरवरी तक होता रहा है, इस बार एक दिन पहले हो गया था।

शाम को ब्रज की होली और नृत्य नाटिका मीरा के जरिए ब्रज के गीत-संगीत शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर दिखेंगे। औपचारिक उद्घाटन आज होगा। पहली बार हॉट एयर बैलून, यमुना महाआरती, पतंग महोत्सव, बर्ड वाचिंग, साइकिल रैली जैसे कार्यक्रमों को ताज महोत्सव से जोड़ा गया है।

   10 दिवसीय रंगारंग ताज महोत्सव

ताज महोत्सव में लजीज व्यंजनों का स्वाद भी चखने को मिलता है।  इस बार 300 से अधिक स्टॉल लगने की उम्मीद है।  ताज महोत्सव में बॉलीवुड के कलाकार भी चार चांद लगाते हैं।  कलाकारों के लिए मंच को भव्य रूप दिया जा रहा है।

मंडल आयुक्त रितु माहेश्वरी ने अधिकारियों को समय से ताज महोत्सव की तैयारी पूरा करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा जिला प्रशासन भव्य रूप में ताज महोत्सव का आयोजन करता है।  इस बार ताज महोत्सव की थीम समृद्धि और संस्कृति रखा गया है।

   सभी स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी स्थलों पर शाम 5:30 से रात 10 बजे तक आयोजित होंगे। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां शिल्पग्राम में सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। 17 फरवरी को शिल्पग्राम में ब्रज की होली और सूरसदन में मीरा नृत्य नाटिका एवं मुशायरा से कार्यक्रम होंगे।

शिल्पग्राम में जावेद अली, मधुश्री भट्टाचार्य, अंकित तिवारी, सलमान अली, ओसमान मीर का सूफी गायन, जस्सी, मोनाली ठाकुर, निजामी बंधु और तुलसी कुमार की आवाज का जादू बिखरेगा। सूरसदन में चाणक्य, दशावतार, बुरे फंसे गुलफाम, जीना इसी का नाम है, जैसे नाट्य मंचन होंगे।

   बनाए जा रहे सेल्फी प्वाइंट

ताजमहोत्सव में मुख्य मंच के साथ ही साज सज्जा करने में कर्मचारी जुटे रहे। अभी मुख्य मंच तैयार नहीं हुआ है, महोत्सव में श्रीराम मंदिर के साथ ही भारतीय संस्कृति की थीम पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। झूले लगने के साथ ही स्टाल भी तैयार कराई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article