Panchak Jan 2025: सावधान! आज से शुरू हो रहे हैं पंचक, गुप्त नवरात्रि में आते हैं तो क्या होता है

Agni Panchak Jan 2025 Gupt Navratri: सावधान! आज से शुरू हो रहे हैं पंचक, गुप्त नवरात्रि में आते हैं तो क्या होता है agni-panchak-jan-2025-end-date-gupt-navratri-tithi-effect-do-and-donts-hindi-news-pds

Panchak 2025

Panchak 2025

Gupta Navratri 2025 Jan Panchank: 30 जनवरी गुरुवार से गुप्त नवरात्रि शुरू हो गई हैं। इसी के साथ शुभ कामों के लिए वर्जित माने जाने वाले पंचकों की भी शुरुआत आज से हो रही है। ​

चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि पंचकों में गुप्त नवरात्रि में पंचकों का आना कैसा माना जाता हैं। 30 जनवरी से शुरू हो रहे पंचक कब समाप्त होंगे।

गुप्त नवरात्रि 2025 तिथि और मुहूर्त (Ghat Sthapna Shubh Muhurat)

ज्योतिषाचार्य के अनुसार 30 जनवरी गुरुवार से माघ महीने की गुप्त नवरात्रि 2025 शुरू हो रही हैं। ऐसे में यदि आप भी घर में घट स्थापना करना चाहते हैं तो आपको बता दें इस दिन सुबह 7:22 से 8:53 तक रहेगा।

हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार सुबह कुंभ स्थिर लग्न में आ रहे इस मुहूर्त कलश स्थापना सबसे अच्छी है।

आज इतने बजे से लगेगा राहुकाल

हिंदू पंचांग के अनुसार 30 जनवरी को दोपहर 1:30 बजे से दोपहर तीन बजे तक राहुकाल लगेगा। ऐसे में इसके पहले सुबह स्थिर लग्न में घट स्थापना मुहूर्त सबसे अच्छा है।

गुप्त नवरात्रि की सप्तमी ​तिथि कब है (Magh Gupt Navratri Saptami Tithi Kab hai)

इस बार दो तिथियों का क्षय हो रहा है। इसमें छठ और सप्तमी तिथि एक साथ आएगी। इस बार 4 फरवरी को छठ और सप्तमी तिथि एक साथ आएगी। ऐसे में जो लोग छठ और सप्तमी पूजा करते हैं वे एक ही दिन ये तिथियां मना पाएंगे।

क्या हैं नवरात्रि के नियम (Gupt Navratri ke Niyam )

नवरात्रि के दिनों में हमें मनसा वाचा कर्मणा शुद्ध रहना चाहिए।

किसी भी प्रकार के मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

नवरात्र में लोग बाल बनवाना दाढ़ी बनवाना नाखून काटना पसंद नहीं करते हैं।

शुद्ध रहने के लिए आवश्यक है कि हम मांसाहार, प्याज, लहसुन आदि तामसिक पदार्थों का त्याग करें।

तला खाना भी त्याग करना चाहिए।

अगर आपने नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापित किया है या अखंड ज्योत जला रहे हैं तो आपको इन दिनों घर को खाली छोड़कर नहीं जाना चाहिए।

नवरात्र में प्रतिदिन हमें साफ तथा धुले कपड़े पहनना चाहिए।

विष्णु पुराण के अनुसार नवरात्रि व्रत के समय दिन में सोना निषेध है।

अगर आप इन दिनों मां के किसी मंत्र का जाप कर रहे हैं पूजा की शुद्धता पर ध्यान दें। जाप समाप्त होने तक उठना नहीं चाहिए।

30 जनवरी को इतने बजे से शुरू होंगे पंचक

हिन्दू पंचांग के अनुसार जनवरी में दूसरी बार पंचक आज 30 जनवरी को रात 7:46 से शुरू होंगे। जो 3 फरवरी की रात 1:47 को समाप्त होंगे।

जनवरी में दूसरे पंचक कौन से होंगे

जनवरी के दूसरे पंचक 30 जनवरी से शुरू होंगे। इस दिन गुरुवार पड़ेगा। हिन्दू पंचांग (Panchak) के अनुसार जब पंचक मंगलवार और गुरुवार से शुरू होते हैं तो इन्हें अग्नि पंचक माना जाता है।

कितने दिन में रिपीट होते हैं पंचक

विशेषज्ञों की मानें तो पंचक 23 दिन में रिपीट होते हैं।

पंचकों में नवरात्रि की शुरुआत शुभ या अशुभ

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार जब पंचकों में शुभ काम की शुरुआत होती है तो वह बहुत अच्छा माना जाता है। पंचकों में शुरू हो रही नवरात्रि शुभ संदेश लेकर आ रही है।

यह भी पढ़ें: Gupt Navratri 2024: गुप्त नवरात्रि आज से, ये है घट स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें उपाय, विधि, नियम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article