Agni-5: अग्नि-5 मिसाइल के नए वर्जन का सफल परिक्षण, 5500 किमी तक भेद सकता है टार्गेट

Agni-5: अग्नि-5 मिसाइल के नए वर्जन का सफल परिक्षण, 5500 किमी तक भेद सकता है टार्गेट

Agni-5: भारत की सबसे ताकतवर मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया गया है। पहली बार मिसाइल को इसकी पूरी रेंज में दागा गया यानी इसने टारगेट को 5500 किलोमीटर दूर जाकर ध्वस्त कर दिया। रक्षा सूत्रों के अनुसार, भारत ने आज सफलतापूर्वक अग्नि-5 परमाणु-सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का नाइट ट्रायल किया, जो 5,000 किलोमीटर से अधिक के लक्ष्यों को भेद सकती है।

बता दें कि इस मिसाइल को DRDO और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने संयुक्त रूप से मिलकर बनाया है। मिसाइल को कुछ नई तकनीकों से लैस किया गया था जिसके बाद अब वो पहले से हल्की हो गई है। खास बात यह है कि भारत का यह सबसे खतरनारक मिसाइल चीन और पाकिस्तान को बड़ी ही आसानी से अपनी जद में ले सकता है।

बता दें कि अग्नि-5 मिसाइल का वजन 50 हजार किलो है। यह 17.5 मीटर लंबी है। इसका व्यास 2 मीटर यानी 6.7 फीट है। इसके ऊपर 1500 किलोग्राम वजन का परमाणु हथियार लगा सकते हैं। इस मिसाइल में तीन स्टेज के रॉकेट बूस्टर हैं जो सॉलिड फ्यूल से उड़ते हैं। इसकी गति साउंड की स्पीड से 24 गुना ज्यादा है यानी एक सेकेंड में 8.16 किलोमीटर की दूरी यह मिसाइल तय करती है। मिसाइल का पहली बार परीक्षण साल 2012 में किया गया था, इसके बाद के परीक्षण साल 2013, साल 2015, साल 2016, साल 2018 और साल 2021 में किए गए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article