Advertisment

Agar Malwa: कच्चे घर की दीवार गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत, महिला की हालत गंभीर

Agar Malwa: कच्चे घर की दीवार गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत, महिला की हालत गंभीर agar-malwa-10-year-old-child-dies-after-wall-of-kutcha-house-collapses-womans-condition-critical

author-image
Bansal News
Agar Malwa: कच्चे घर की दीवार गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत, महिला की हालत गंभीर

आगर मालवा। प्रदेश के आगर मालवा में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कच्चे घर की दीवार ढहने से एक 10 साल की बच्चे की मौत हो गई। वहीं बच्चे की मां घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है। मामला आगर मालवा के नलखेड़ा नगर के मेवातीपुरा वार्ड का बताया जा रहा है। यहां मंगवार को अचानक कच्चे घर की दीवार ढह गई। इस हादसे की चपेट में आकर एक 10 साल के मासूम की मौत हो गई। वहीं घर में मौजूद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है। साथ ही बच्चे के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मेवातीपुरा में रहने वाले इदरीश खान का कच्चा मकान है। मंगलवार दोपहर में यह दीवार अचानक गिर गई। दीवार के गिरने से 10 वर्षीय बालक अमन पिता इदरीश खान की मौत हो गई। वहीं महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज wall collapse Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi MADHYA PRADESH HINDI NEWS Madhya kutcha house Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP buried under rubble Agar Malwa
Advertisment
चैनल से जुड़ें