Chhaava देखने के बाद Aakash Chopra का बड़ा सवाल, क्या हमें अधूरा इतिहास पढ़ाया गया?
आकाश चोपड़ा ने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ देखने के बाद एक ऐसा सवाल उठा दिया, जिसने एक्स पर बहस छेड़ दी है… उन्होंने पूछा – हमें स्कूल में संभाजी महाराज के बारे में क्यों नहीं पढ़ाया गया? इतिहास की किताबों में मुगल सम्राटों की कहानियां तो विस्तार से पढ़ाई जाती हैं, लेकिन छत्रपति संभाजी महाराज जैसे योद्धाओं का जिक्र तक नहीं होता। उन्होंने x के माध्यम से शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए, और लिखा कि क्या हमारी शिक्षा प्रणाली ने हमें अधूरा इतिहास पढ़ाया है? क्या हमारे असली नायकों को भुला दिया गया? 14 फरवरी को रिलीज़ हुई ‘छावा’ न केवल बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है, बल्कि इसने इतिहास की घटनाओं पर प्रकाश डाला है….. विकी कौशल की दमदार एक्टिंग और फिल्म की बोल्ड कहानी ने दर्शकों के दिलों में एक नई सोच जगा दी है….आपका क्या मानना है? क्या हमें अपने इतिहास को फिर से लिखने की ज़रूरत है?