Dhanbad Fire: धनबाद अग्निकांड के बाद सीएम सोरेन और पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, इतने लाख रूपए देगी सरकार

Dhanbad Fire: धनबाद अग्निकांड के बाद सीएम सोरेन और पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, इतने लाख रूपए देगी सरकार Dhanbad Fire: After the Dhanbad fire, CM Soren and PM Modi announced compensation, the government will give so many lakhs

Dhanbad Fire: धनबाद अग्निकांड के बाद सीएम सोरेन और पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, इतने लाख रूपए देगी सरकार

Dhanbad Fire: झारखंड के धनबाद में मंगलवार शाम को आशीर्वाद अपार्टमेंट में भीषण अग्निकांड में 14 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 11 महिलाएं भी शामिल थे। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए सीएम सोरेन ने राहत भरा फैसला लिया है। झारखंड सरकार ने अग्निकांड के मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।

4-4 लाख रूपए देगी हेमंत सरकार

धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट में जान गंवाने वालो के लिए सीएम सोरेन ने ऐलान किया है कि मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए दिए जाएंगे। ट्विटर पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि आग लगने के अन्य हादसों के मृतकों के परिजनों को भी चार-चार लाख रुपए का मुआवजा देने का निर्देश दिया गया है। हादसे में घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता धनबाद पहुंचे हैं। वे प्रशासन के अधिकारियों से हादसे के कारणों की जानकारी लेंगे और राहत कार्य का जायजा लेंगे। सोरेन ने कहा कि यह घटना अत्यंत मर्माहत करने वाली है।

पीएम मोदी ने किया 2-2 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा

सीएम सोरेन के अलावा पीएम मोदी ने घटना पर शोक जताया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि धनबाद में आगजनी के कारण हुई मौत से बेहद दुख हुआ है। इस आगजनी में जिन्होंने अपने स्वजनों को खो दिया, उनके साथ मेरी सांत्वना है। मैं आगजनी में झुलसे लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा भी की।

बीती रात धनबाद के आशीर्वाद टावर में भीषण आग लग गई। घटना के खतरनाक होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस हादसे में 11 महिलाओं समेत 15 लोगों की जान चली गई है जबिक 18 अन्य घायल हो गए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article