Lockdown In Bhopal: इंदौर के बाद अब भोपाल में भी बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन, सीएम शिवराज ने ली क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक…

भोपाल। प्रदेश में कोरोना महामारी का प्रकोप रोकने के लिए सरकार सहित प्रशासन नींद उड़ी हुई है। सीएम शिवराज सिंह शनिवार को लगातार क्राइसिस मैनेजमेंट टीम के साथ बैठक कर रहे हैं। शनिवार को सीएम शिवराज सिंह ने इंदौर में शुक्रवार तक लॉकडाउन बढ़ाने के आदेश दिए हैं। अब इंदौर के साथ भोपाल में भी लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। आज सीएम शिवराज सिंह लगातार क्राइसिस मैनेजमेंट टीम के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी मौजूद रहे हैं। पीसी शर्मा ने भी मीटिंग में मौजूद रहे। शर्मा ने बताया कि मैंने भी इसको लेकर सरकार को कुछ सुझाव दिए हैं। शर्मा ने कहा कि RTPCR की रिपोर्ट्स 7 दिनों तक नहीं आ रही हैं।
जांच की रिपोर्ट्स जल्द से जल्द आना चाहिए। सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की संख्या 50 फीसदी की जाए। जीवन रक्षक इंजेक्शन MRP रेट पर उपलब्ध सरकार को उपलब्ध कराना चाहिए। वहीं लोगों को कोरोना का फ्री में इलाज चलना चाहिए। वहीं शुक्रवार को रिकॉर्ड 4882 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इन नए मरीजों के साथ अब तक कोरोना से 3,27,220 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इन आंकड़ों में खास बात यह है कि अप्रैल महीने में 2, 2,777 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। शुक्रवार को मिलने वाले संक्रमित मरीजों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले पिछले साल 18 सितंबर को एक दिन में 2552 नए संक्रमित मरीज मिले थे। इसके बाद से मरीजों की संख्या में लगातार कमी आई थी।
2 अप्रैल से लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या…
अब इस महीने 2 अप्रैल से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 4882 नए मरीज सामने आए हैं। यह अब तक की एक दिन में मिलने वाले मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है। इससे पहले बीते बुधवार को 4,043 और गुरुवार को 40423 नए मामले सामने आए थे। शुक्रवार लगातार 15वां दिन है जब 2 हजार से ज्यादा मरीज सामने आए हैं। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि पॉजिटिविटी रेट भी काफी बढ़ा है। अब यह रेट 13 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।
इस रेट के हिसाब से 100 सैंपल में से 13 लोग संक्रमित निकल रहे हैं। नए केस के अलावा शुक्रवार को 23 लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 4,136 तक पहुंच गया है। शुक्रवार को प्रदेश के सभी 52 जिलों में नए केस मिले हैं। वहीं 49 जिलों में दोहरी संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं। साथ ही शुक्रवार को प्रदेशभर में 2433 लोग कोरोना संक्रमण को हराकर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किए गए हैं। मरीजों के ठीक होने की संख्या भी अब प्रदेश में 292598 पहुंच गई है। शुक्रवार तक प्रदेश में एक्टिव संक्रमित मरीजों की संख्या 30,486 है।