Advertisment

Breaking News : अक्षय कुमार के बाद भूमि पेडनेकर भी हुईं कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

author-image
Shreya Bhatia
Breaking News : अक्षय कुमार के बाद भूमि पेडनेकर भी हुईं कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

image source-bhumipednekar

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना हजारों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। बीते दिन अक्षय कुमार(Akshay Kumar) और गोविंदा(Govinda) के बाद आज बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर(Bhumi Pednekar) कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।

Advertisment

सेलेब्स हो रहे हैं कोरोना के शिकार

देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिसकी वजह से कई बॉलीवुड सेलेब्स इसके शिकार हो चुके हैं। हाल ही में अक्षय कुमार इस वायरस की चपेट में आए थे अब उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अक्षय इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म राम सेतु की शूटिंग कर रहे थे। अक्षय के साथ 45 आर्टिस्ट भी इस वायरस की चपेट में आए हैं। बीते कुछ दिनों में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, आमिर खान, संजय लीला भंसाली सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना संक्रमित हुए हैं।

Advertisment
चैनल से जुड़ें