बेटी की शादी में खुल गया पति-पत्नी का 28 साल पुराना राज

बेटी की शादी में खुल गया पति-पत्नी का 28 साल पुराना राज after 28 years the woman filed a case against her husband vkj

बेटी की शादी में खुल गया पति-पत्नी का 28 साल पुराना राज

Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटी की शादी के दौरान पति और पत्नी के बीच 28 साल बाद ऐसा राज खुला की महिला ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पति और पत्नि साल 2000 से अलग रह रहे थे, लेकिन 28 साल बाद बेटी के शादी के दौरान महिला को अपने पति के बारे में ऐसी बात पता चली की महिला आग बबूला हो गई और पुलिस थाने में जाकर अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बेटी की शादी में खुला राज

महिला ने शादी के 28 साल बाद अपने पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया की 17 मई 1993 में उसकी शादी दिनेश उपाध्याय से हुई थी। लेकिन साल 2000 से दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। दोनों की एक बेटी है। बीते साल 25 नवंबर को बेटी की शादी थी। बेटी की शादी में उन्होने अपने पति को भी बुलाया था। इस दौरान महिला ने अपने पति से फिर से साथ रहने की बात कही तो पति ने महिला के प्रस्ताव को ठुकराकर शादी से चला गया। बाद में महिला को पता चला की उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है।

28 साल बाद पति पर मामला दर्ज

महिला को बाद में पता चला की उसके पति दिनेश ने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली है। जिसके बाद पत्नी ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि शादी के कई सालों तक वह उसे प्रताड़ित करता रहा और उसे छोडकर दूसरी शादी कर ली। महिला ने पुलिस को बताया की जब वह अपने पति के साथ रहती थी, तब जब भी वह बीमार रही तो उसके पति ने डॉक्टर के पास जाने के बजाए वह उसे झाड़फूंक कराने ले जाता था। साल 2000 में वह अपनी मां के घर आ गई थी। इसके बाद से वह उसे कभी लेने नहीं आया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article