African Zebra: इंदौर जू में जल्द देखने मिल सकता है अफ्रीकन जेब्रा, इजराइल से लाए जाएंगे इंदौर

African Zebra: इंदौर जू में जल्द देखने मिल सकता है अफ्रीकन जेब्रा, इजराइल से लाए जाएंगे इंदौरAfrican Zebra: African zebra can be seen soon in Indore Zoo, will be brought from Israel to Indore

African Zebra: इंदौर जू में जल्द देखने मिल सकता है अफ्रीकन जेब्रा, इजराइल से लाए जाएंगे इंदौर

इंदौर। इंदौर जू में अब जल्द ही अफ्रीकन जेब्रा देखने का मौका मिलने वाला है। बता दें कि प्रदेश में अब तक किसी भी जू में अफ्रीकन जेब्रा का जोड़ा नहीं हैं। अफ्रीकन जेब्रा का यह जोड़ा इंदौर जू में एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत मुंबई के वीरमाता जीजाबाई भोसले जू से लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अफ्रीकन जेब्रा का जोड़ा इजराजइल से लाया जाएगा जिसे पहले मुंबई जू में लाया जाएगा। फिर उन्हें मुंबई से इंदौर लाया जाएगा। हालांकि अभी इस अफ्रीकन जेब्रा के जोड़े को इंदौर आने में दो से तीन महीने का समय है।

इस मामले में इंदौर जू प्रभारी डॉक्टर उत्तम यादव का कहना है कि कोरोना काल में जानवरों को जू में लाने-ले जाने की गतिविधियां अभी बंद है लोकिन इस अफ्रीकन जेब्रा के जोड़े को जल्द ही इंदौर लया जाएगी। इसकी पूरी तैयारी भी की जा रही है। जू में जेब्रा के लिए बाड़ा भी बनाया जा रहा है।

जू अथॉरिटी लेगी अंतिम फैसला

इंदौर जू में अफ्रीकन जेब्रा को लाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। बस इसके लिए जू अथॉरिटी की मंजूरी बाकी है। जू अथॉरिटी की बैठक के बाद ही इस पर तेजी से काम किया जाएगा। इजराइल से तीन अफ्रीकन जेब्रा के जो़ड़ों को लाया जाएगा जिसमें से एक जोड़ा इंदौर भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article