Afghanistan: प्रधानमंत्री ‘चुप्पी’ तोड़ें और देश को बताएं कि अफगानिस्तान को लेकर उनकी क्या रणनीति है-कांग्रेस

Afghanistan: प्रधानमंत्री ‘चुप्पी’ तोड़ें और देश को बताएं कि अफगानिस्तान को लेकर उनकी क्या रणनीति है-कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद पैदा हुए हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को ‘रहस्यमयी चुप्पी’ तोड़कर देश को यह बताना चाहिए कि इस पड़ोसी देश को लेकर उनकी आगे की क्या रणनीति है तथा वहां से भारतीय राजनयिकों एवं नागरिकों की सुरक्षित वापसी की क्या योजना है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस नरेंद्र मोदी सरकार से एक परिपक्व रणनीतिक एवं कूटनीतिक प्रतिक्रिया की उम्मीद करती है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अफगानिस्तान की स्थिति बहुत खतरनाक मोड़ ले चुकी है। भारत के सामरिक हित अफगानिस्तान के मामले में दाव पर लगे हैं। हमारे राजनयिकों और नागरिकों की सुरक्षा दाव पर लगी है। कांग्रेस देश के हितों की रक्षा करने वाले हर कदम के साथ खड़ी है।’’

सुरजेवाला ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘जब अफगानिस्तान की सरकार चली गई है और तालिबान ने सत्ता पर कब्जा कर लिया है तो भारत सरकार से हम एक परिपक्व राजनीतिक, रणनीतिक और कूटनीति प्रतिक्रिया की अपेक्षा करते हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इन हालात में नरेंद्र मोदी जी और उनकी सरकार की चुप्पी अपने आप में चिंताजनक भी है, रहस्मयी भी है।’’ कांग्रेस महासचिव ने यह दावा भी किया, ‘‘मोदी सरकार द्वारा हमारे राजनयिकों और नागरिकों को वापस लाने के लिए कोई योजना नहीं बनाना सरकार की ओर से जिम्मेदारी निभाने में कोताही का ज्वलंत उदाहरण है। इस तरह की कोताही को स्वीकार नहीं किया जा सकता।’’

उनके मुताबिक, कई आतंकी संगठन पाकिस्तान की मदद से भारत विरोधी गतिविधियों अंजाम देते हैं, ऐसे में मोदी सरकार की ‘चुप्पी’ चिंताजनक है। सुरजेवाला ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री सामने आना चाहिए और देश को बताना चाहिए कि हमारे राजनयिकों और नागरिकों को किस प्रकार से सुरक्षित वापस लाया जाएगा और अफगानिस्तन को लेकर हमारी आगे की रणनीति क्या होगी?’’

लाइव अपडेट राष्ट्रपति रणदीप सिंह सुरजेवाला मोदी सरकार मध्य प्रदेश राजनीति बंसल हिंदी न्यूज़ बंसल न्यूज़ हिंदी बंसल न्यूज भोपाल बंसल न्यूज़ दैनिक समाचार दैनिक खबर तालिबान ताज़ा समाचार ताज़ा ख़बर काबुल कांग्रेस अफगानिस्तान viral news US withdrawal Afghanistan updates UP politics news in Hindi UP Politics News UP politics Hindi news up political leaders news in Hindi up political leaders news up political leaders latest news up political leaders breaking news trending news todays news today's viral news in Hindi today's viral news today's update in Hindi today's update today's trending news today's latest news in Hindi today's latest news today's Hindi news today's breaking news in Hindi today's breaking news Taliban afghanistan Taliban Randeep Singh Surjewala President politics viral news in Hindi politics viral news politics viral Hindi news politics updates in Hindi politics updates politics update Hindi news politics trending news in Hindi politics trending news politics news in Hindi Politics News politics latest news in Hindi politics latest news politics Hindi trending news Politics Hindi News politics Hindi latest news politics breaking news in Hindi politics breaking news politics breaking Hindi news political leaders news in Hindi political leaders news political leaders Hindi news news updates in Hindi news updates Nancy Pelosi Mullah Abdul Ghani Baradar profile Mullah Abdul Ghani Baradar MP politics News in Hindi MP Politics News MP politics Hindi news MP political leaders news in Hindi MP political leaders news MP political leaders latest news MP political leaders breaking news modi government Madhya Pradesh political news live update latest news latest Bansal News Kevin McCarthy kabul hindi news update forever war congress statement on taliban afghanistan congress statement on taliban congress statement on afghanistan Congress Breaking News bansal news in hindi bansal news bhopal Bansal News bansal hindi news bansal breaking news Afghanistan mamale par congress ka bayan Afghanistan collapse afghanistan
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article