Afganistan: फेसबुक का बड़ा फैसला, तालिबान का समर्थन करने वाली सामग्री पर लगाई रोक...

Afganistan: फेसबुक का बड़ा फैसला, तालिबान का समर्थन करने वाली सामग्री पर लगाई रोक...

लंदन। सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने कहा है कि उसने मंच पर तालिबान और उसका समर्थन करने वाली सभी सामग्री को प्रतिबंधित कर दिया है, क्योंकि वह समूह को आतंकवादी संगठन मानता है। कंपनी का कहना है कि उसके पास बागी समूह से संबंधित सामग्री पर नजर रखने और उसे हटाने के लिए अफगान विशेषज्ञों की एक समर्पित टीम है। वर्षों से तालिबान अपने संदेशों का प्रसार करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता आया है।

फेसबुक के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया, “तालिबान अमेरिकी कानून के तहत आतंकवादी संगठन के तौर पर प्रतिबंधित है और हमने खतरनाक संगठन नीतियों के तहत अपनी सेवाओं से उसे प्रतिबंधित कर दिया है। इसका मतलब है कि तालिबान द्वारा या तालिबान की तरफ से बने अकाउंटों को हटाया जाएगा और उनकी तारीफ, समर्थन और प्रतिनिधित्व करने वालों को प्रतिबंधित किया जाएगा।”

प्रवक्ता ने बताया, “ हमारे पास अफगानिस्तान के विशेषज्ञों की समर्पित टीम है जो दरी और पश्तो भाषी हैं और उन्हें स्थानीय संदर्भ की जानकारी है, वे मंच पर उभरते मुद्दों की पहचान करने और हमें सतर्क करने में हमारी मदद कर रहे हैं।”

सोशल मीडिया कंपनी ने कहा कि यह राष्ट्रीय सरकारों की मान्यता के बारे में निर्णय नहीं लेता बल्कि इसके बजाय 'अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्राधिकार' का अनुसरण करता है।फेसबुक ने इस बात पर प्रकाश डाला कि नीति उसके सभी मंचों पर लागू होती है, जिसमें इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप शामिल हैं।

हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि तालिबान संवाद करने के लिए व्हाट्सऐप का उपयोग कर रहा है। फेसबुक ने बीबीसी से कहा कि अगर उसे ऐप पर समूह से जुड़े अकाउंट मिलते हैं तो वह कार्रवाई करेगा।अफगानिस्तान में चल रही जंग रविवार को निर्णायक हो गई जब तालिबान ने राजधानी काबुल को घेर लिया और देश के राष्ट्रपति अशरफ गनी को मुल्क से भागना पड़ा, जिसके बाद अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो गया।

बंसल हिंदी न्यूज़ बंसल न्यूज़ हिंदी बंसल न्यूज भोपाल बंसल न्यूज़ फेसबुक पाकिस्तान दैनिक समाचार दैनिक खबर दिल्ली तालिबान ताज़ा समाचार ताज़ा ख़बर जो बाइडन अमेरिका अफगानिस्तान अंतर्राष्ट्रीय समाचार अंतर्राष्ट्रीय खबर हिंदी अंतर्राष्ट्रीय खबर viral news updates trending news todays news today's viral news in Hindi today's viral news today's update in Hindi today's update today's trending news today's latest news in Hindi today's latest news today's international hot topic in Hindi today's international hot topic today's international Hindi hot topic today's Hindi news today's breaking news in Hindi today's breaking news taliban fighters Taliban social media Pakistan news updates in Hindi news updates latest news latest Bansal News kabul airport news kabul airport flights kabul airport Joe Biden international viral news in Hindi international viral news international viral Hindi news international trending news in Hindi international trending news international today's latest news in Hindi international today's latest news International News In Hindi International News international latest news in Hindi international latest news international latest Hindi news international hot topic international Hindi trending news International Hindi News international Hindi breaking news international breaking news in Hindi International Breaking News hindi news update facebook post banned facebook news facebook delhi Breaking News bansal news in hindi bansal news bhopal Bansal News bansal hindi news bansal breaking news america Afghanistan war afghanistan news today Afghanistan live updates Afghanistan latest news Afghanistan crisis afghanistan air space afghanistan
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article