/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Harda-Factory-Blast-6.jpg)
हाइलाइट्स
हरदा हादसे के बाद जागा प्रशासन।
इन पटाखा दुकानों और गोदामों पर मारे छापे।
कमियां मिलने पर तत्काल की कार्रवाई।
Harda Factory Blast: हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद प्रशासन ने पटाखा दुकानों और गोदामों पर छापे मारने शुरू कर दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर सभी SDM ने क्षेत्रों की पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों का निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर तत्काल कार्रवाई की।
आपको बता दें, कि भोपाल की पटाखा फैक्ट्री और दुकानों की जांच प्रशासन करने में जुट गया है। अगले 24 घंटे में अफसर इसकी जांच कर रिपोर्ट देंगे। CM मोहन यादव के निर्देश के बाद कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी SDM को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1755121413231354217
इसके साथ ही जिला प्रशासन ने हरदा की बैरागढ़ स्थित पटाखा और गोदाम में हुई दुर्घटना में गुमशुदा की तलाश के लिए दूरभाष नंबर भी जारी किए हैं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हरदा SDM केसी परते के मोबाइल नंबर 9425042205 पर कॉल कर सकते है। इसके अलावा हरदा तहसीलदार लवीना घाघरे के दूरभाष नंबर 7509756213 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही राजस्व निरीक्षक पंकज खत्री के नंबर 8770162348 पर कॉल कर सकते हैं। पटवारी झनकलाल पंवार के नंबर 9746489702 और पटवारी उदयसिंह उइके के नंबर 9977360806 पर भी कॉल कर सकते हैं।
जांच करेंगे SDM
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं, कि वे 24 घंटे के अंदर प्रतिवेदन भेजे। जिसमें उनके जिले में पटाखा फैक्ट्री का संचालन नियमो के अनुसार हो रहा है या नहीं, इसकी जानकारी विस्तार से दी जाए। इसके चलते भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भी टीम गठित की। सभी SDM से अपने क्षेत्र में मौजूद फैक्ट्री और दुकानों की जांच करने को कहा है।
दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए तलाश रहे जमीन
बैरागढ़ SDM आदित्य जैन के अनुसार, भोपाल के हलालपुर में पटाखा मार्केट को शहर से दूर शिफ्ट करने का प्लान बनाया जा रहा है। इसके लिए जमीन भी ढूंढ रहे हैं। बता दें कि इस पटाखा मार्केट में 13 दुकानें हैं। इसके पहले 21 जनवरी को ही दुकानों पर पहुंचकर जांच की थी। बैरागढ़ इलाके में पटाखों की फैक्ट्री नहीं है।
जबलपुर भी बारूद के ढेर पर बैठा है
ऐसे ही जबलपुर भी बारूद के ढेर पर बैठा हुआ है। शहर में अवैध पटाखों गोदामों और दुकानों के संचालन पर प्रशासन का अंकुश नहीं है। इतना ही नहीं पटाखा फैक्ट्रियों का संचालन भी बेधड़क बिना सुरक्षा नियमों के हो रहा है।
इसकी लापरवाही का पता हम इस बात से लगा सकते हैं, कि नए फायर सेफ्टी और एक्सप्लोसिव एक्ट 16 दिसंबर, 2022 के नियमों के अनुसार जबलपुर शहर के एक भी पटाखा व्यापारी ने नगरीय निकाय को जांच के लिए आवेदन नहीं किया। लाइसेंस जारी होने से नवीनीकरण में खानापूर्ति बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसके बावजूद भी पटाखा कंपनी धड़ल्ले से अपना व्यापार चला रहीं हैं।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1755161790420295713?s=20
इंदौर के महू क्षेत्र में 4 पटाखा गोदामों को किया सील
इंदौर जिले के एसडीएम और तहसीलदारों द्वारा निरीक्षण कर कार्रवाई शुरू की। महू SDM विनोद राठौर ने पुलिस अधिकारियों के साथ महू क्षेत्र की कई पटाखा गोदामों की जांच की। जिनमें लगभग 15 लाइसेंस धारियों की जांच की गई। जिनमें 4 जगहों के गोदामों को आगामी कार्यवाही तक सील किया गया है।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1755179797624262811?s=20
जिन गोदामों को सील किया गया उनमें रवि फायर वर्क्स सुरेश फेरवानी अम्बाचंदन, लक्ष्मी फायर वर्क्स इंडस्ट्री प्रो नरेश बालचंदानी दतोदा, फर्म श्याम सुंदर जसवानी अम्बाचंदन के साथ लक्ष्मी फायर वर्क्स प्रो. जमनादास बालचंदानी गोदाम शामिल हैं। इन चारों फर्म्स के सभी लाइसेंस के गोडाउन को सील किया गया है।
संबंधित खबर:Harda Factory Blast: हरदा पटाखा फैक्ट्री जांच में मिली थीं 11 बड़ी गड़बड़ियां, फिर भी चलती रही कंपनी
रीवा में आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर छापामार कार्रवाई
रीवा में भी प्रशासनिक अमले ने शहर के करीब आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर छापामार कार्रवाई की। प्रशासन और पुलिस ने ये कार्रवाई सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गुड़ाई बाजार और सिंधी चौराहे में पटाखों और विस्फोटक सामग्री का अवैध रूप सामग्री बनाने वालों पर की है। साथ ही कई जगहों से विस्फोटक सामान जब्त किया। जहां रहवासी क्षेत्र होने के बावजूद नियम के विरुद्ध तरीके से पटाखे और विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया जा रहा था। इसकी वजह से कभी भी कोई बड़ा हो सकता है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें