Adipurush Final Trailer Out: माता सीता के अपहरण से रावण के अंत तक का सफर, बजरंगबली के लिए रिजर्व सीट

फिल्म के रिलीज से पहले फाइनर ट्रेलर जारी हुआ है। जिसमें माता सीता के अपहरण से लेकर रावण के अंत की कहानी को दर्शाया गया है।

Adipurush Final Trailer Out: माता सीता के अपहरण से रावण के अंत तक का सफर, बजरंगबली के लिए रिजर्व सीट

Adipurush: जैसा कि, रामायण की कहानी वाली फिल्म आदिपुरूष  16 जून को रिलीज होने वाली है वहीं पर फिल्म के रिलीज से पहले फाइनर ट्रेलर जारी हुआ है। जिसमें माता सीता के अपहरण से लेकर रावण के अंत की कहानी को दर्शाया गया है। बता दें कि, फिल्म 500 करोड़ रुपए के बजट से बनी है और रिपोर्ट्स की मानें तो इस फ़िल्म ने रिलीज से पहले ही 432 करोड़ की रिकवरी कर ली है।

हनुमान जी के लिए रिजर्व रहेगी सीट

यहां पर 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म के रिलीज से पहले मेकर्स ने ऐसा ऐलान किया जिसे सुनकर लोग खुश हो गए। एलान हुआ की सभी सिनेमाघरों में बजरंगबली के लिए एक सीट रिजर्व रखी जाएगी।  इसे लेकर मेकर्स का मानना है कि, जहां पर भी रामायण का पाठ होता है हनुमानजी वहां पर विराजमान होते है। इसका मान रखते ही रिजर्व सीट रखने का फैसला किया गया है।

जानें फिल्म के बारे में

यहां पर इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार प्रभास भगवान राम की भूमिका में नजर आएँगे तो वहीं कृति सेनन माँ सीता का किरदार निभा रही हैं। भागवत के अनुसार भगवान ब्रह्मा भगवान विष्णु की नाभि से प्रकट हुए और फिर उन्होंने जगत की रचना की। ऐसे में वैष्णव संप्रदाय के लोगों का मानना है कि भगवान विष्णु ही ईश्वर हैं जो सर्वशक्तिमान और सर्वज्ञ हैं। दूसरी तरफ, शैव संप्रदाय के लोगों का मानना है कि भगवान शिव ईश्वर हैं जो कि साधक के इच्छित आकार में रुप लेते हैं। हालांकि, भगवान शिव और भगवान विष्णु एकदूसरे की पूजा करते हैं।ऐसे में, आदिपुरुष ईश्वर हैं, जिन्हें या तो भगवान शिव या भगवान विष्णु के रूप में जाना जाता है।

Image

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article