Gautam Adani: अडाणी बने दुनिया में सबसे ज्यादा कमाऊ व्यापारी, एक साल में बेजोस, मस्क और अंबानी को छोड़ा पीछे

Gautam Adani: अडाणी बने दुनिया में सबसे ज्यादा कमाऊ व्यापारी, एक साल में बेजोस, मस्क और अंबानी को छोड़ा पीछे

pc- twitter (@gautam_adani)

नई दिल्ली। देश के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) 2021 में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले व्यापारी बन गए हैं। अडानी ने एक साल में अपनी संपत्ति में 1620 करोड़ की संपत्ति और जोड़ी है। इस मामले में उन्होंने दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस (Jeff Bezos), एलॉन मस्क (Elon Musk) और मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है। ब्लूबमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इस साल 2021 में गौतम अडाणी की संपत्ति में 1620 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और अब उनकी नेटवर्थ 5 हजार करोड़ डॉलर की हो गई है।

हालांकि नेट वर्थ के मामले में वह अंबानी से काफी पीछे हैं। वहीं एक साल की कमाई की बात करें तो उन्होंने दुनिया में सभी को पीछे छोड़ दिया है। अडाणी का पोर्ट्स से लेकर पावर ग्रुप तक का व्यापार है। अडाणी कंपनियों पर निवेशकों का भी भरोसा बढ़ा है। अडाणी की एक कंपनी को छोड़कर सभी कंपनियों के शेयरों में साल 2021 में 50 फीसदी का उछाल देखा गया है। बता दें कि अडाणी अपने ग्रुप का तेजी से विस्तार कर रहे हैं।

मुकेश अंबानी से आगे निकले…
बता दें कि एक साल में कमाई के मामले में गोतम अडाणी मे मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है। अंबानी की एक साल की कमाई 810 करोड़ डॉलर बढ़ी है। इस मामले में अडाणी भारत के सबसे अमीर व्यापारी अंबानी से भी आगे निकल गए हैं। हालांकि नेट वर्थ के मामले में वह अंबानी से काफी पीछे हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी की नेटवर्थ 8480 करोड़ डॉलर की है। वहीं गौतम अडाणी की संपत्ति 5 हजार करोड़ डॉलर की है।

इस मामले में अडाणी अंबानी से काफी पीछे हैं। हालांकि पिछले साल की कमाई में उन्होंने दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेजोस को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि अडाणी आगे भी भारत में तेजी से अपना व्यापार बढ़ा रहे हैं। अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड ने पिछले महीने भारत में 1 गीगावॉट डेटा सेंटर कैपेसिटी डेवलप करने की डील निश्चित की थी। साथ ही अन्य कंपनियों के विस्तार पर भी अडाणी ग्रुप तेजी से काम कर रहा है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password