Twitter Account Hacked: एक बार फिर हैक हुआ अभिनेत्री और बीजेपी नेता का ट्विटर अकाउंट

Twitter Account Hacked: एक बार फिर हैक हुआ अभिनेत्री और बीजेपी नेता का ट्विटर अकाउंट, Actress and BJP leader Twitter account hacked once again

Twitter Account Hacked: एक बार फिर हैक हुआ अभिनेत्री और बीजेपी नेता का ट्विटर अकाउंट

चेन्नई। (भाषा) अभिनेत्री एवं भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने मंगलवार को बताया कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है।सुंदर ने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनके अकाउंट से किए जा रहे ट्वीट या कोई भी अन्य गतिविधि उनके द्वारा नहीं की गई। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं बताना चाहती हूं कि मेरा ट्विटर अकाउंट तीन दिन पहले हैक हो गया था। हम ट्विटर प्रशासनिक कार्यालय से इस संबंध में सम्पर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से अकाउंट से किए जा रहे ट्वीट या कोई भी गतिविधि मेरे द्वारा नहीं की गई।’’ बाद में भाजपा नेता ने राज्य के पुलिस प्रमुख सी शैलेंद्र बाबू को शिकायत दी और उनके ट्विटर खाते के दुरुपयोग की आशंका जतायी। पुलिस प्रमुख से मुलाकात के बाद खुशबू सुंदर ने संवाददाताओं से कहा कि उनके ट्विटर अकाउंट का नाम बदल दिया गया है और वह इसे इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article