Actor Vikram Gokhle Passed Away: हम दिल दे चुके सनम के दिग्गज एक्टर का निधन, पुणे अस्पताल में थे भर्ती

Actor Vikram Gokhle Passed Away: हम दिल दे चुके सनम के दिग्गज एक्टर का निधन, पुणे अस्पताल में थे भर्ती

Actor Vikram Gokhle Passed Away : बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का निधन हो गया है।आपको बताते चलें कि, 5 नवंबर को तबीयत खराब होने के चलते पुणे के अस्पताल में एक्टर को भर्ती कराया गया था।

आज शाम को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा शव

आपको बताते चलें कि, एक्टर का इलाज पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में चल रहा था जहां पर उनके बॉडी के कई पार्ट्स ने काम करना बंद कर दिया था जिसके बाद उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। यहां पर डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी एक्टर गोखले को नहीं बचाया जा सका। निधन की खबर फैलते ही बॉलीवुड को झटका लगा है। जहां पर उनके निधन पर फैंस औऱ सेलेब्ल की शोक संवेदनाएं सामने आ रही है। आपको बता दें कि, आज शाम 4 बजे विक्रम गोखले का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. विक्रम गोखले के निधन की खबर मिलते ही हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

पहले फैली थी निधन की अफवाह

आपको बताते चलें कि, एक्टर गोखले के निधन से एक दिन पहले उनके निधन की अफवाह भी फैल गई थी जिसके बाद तमाम सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि देना भी शुरू कर दिया था। जहां पर इस पर उनकी बेटी का बयान सामने आने के बाद स्प्ष्ट हुआ है। जहां पर आज उनका निधन हो गया है।

आखिरी बार इस फिल्म में आए थे नजर

आपको बताते चलें कि, एक्टर गोखले ने 26 साल की उम्र में 1971 में अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म परवाना से अपने करियर की शुरूआत की थी। जहां पर वे कई बड़ी फिल्मों 1990 की अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'अग्निपथ' और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में नजर आए थे। जिसके बाद उनकी आखिरी फिल्म अभिमन्यु दासानी और शिल्पा शेट्टी-स्टारर ‘निकम्मा’ रही।

पढे़ं ये खबर भी 

https://bansalnews.com/actor-vikram-gokhale-health-the-actors-health-is-slowly-improving-dpp/

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article