Salman Khan: एटली की एक नहीं दो फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान! फिल्म का पोस्टर जारी

Salman Khan: एक्टर सलमान खान एटली की फिल्म बेबी जॉन में कैमियो कर सकते हैं। इस फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

Salman Khan: एटली की एक नहीं दो फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान! फिल्म का पोस्टर जारी

हाइलाइट्स

  • एटली की एक नहीं दो फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान!
  • सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे सलमान
  • एक फिल्म में निभाएंगे कैमियो की भूमिका

Salman Khan: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर को लेकर बहुत सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी के साथ वे साउथ के सुपरहिट डायरेक्टर के साथ फिल्म करने को लेकर भी चर्चा है।

कुछ समय पहले सामने आया था कि एटली कुमार, सलमान (Salman Khan) के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में हैं। इसी बीच फैंस के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। अब सलमान एटली की एक नहीं दो फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

2025 में शुरू होगी शूटिंग

बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) और एटली के इस प्रोजेक्ट को सन पिच्चर्स प्रोड्यूस करने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत साल अगले साल 2025 में शुरू होगी।

सलमान खान अभी ए आर मुरुगुदोस की फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये फिल्म ईद पर 2025 में रिलीज होगी। इस फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद सलमान खान (Salman Khan) और एटली इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रजनीकांत भी नजर आएंगे।

एक और फिल्म में नजर आएंगे सलमान

बता दें कि एक्टर वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन (Baby John) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देनी वाली है। एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) भी नजर आ सकते हैं। हालांकि, सलमान इस फिल्म में कैमियो की भूमिका निभा सकते हैं।

इससे पहले भी सलमान (Salman Khan) एटली की फिल्म जवान में शाहरुख खान के साथ कैमियो में नजर आए थे।

एटली की इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) की एंट्री को लेकर अभी तक आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं की गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर ये बहुत ट्रेंड कर रहा है।

सलमान (Salman Khan) के एटली की अपकमिंग मूवी में एंट्री को लेकर फैंस बहुत खुश हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

https://twitter.com/Freak4Salman/status/1808383007675633917

एक फैन ने लिखा कि सलमान खान (Salman Khan) बेबी जॉन (Baby John) में कैमियो कर रहे हैं। सलमान खान बहुत समय बाद अच्छे निर्देशकों के साथ काम कर रहे हैं जो वास्तव में उनके मेगा-स्टारडम का उपयोग कर सकते हैं।

https://twitter.com/LoyalSalmanFan1/status/1808420499921268896

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म बेबी जॉन (Baby John) में वरुण धवन और कीर्ति सुरेश लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इस साल 25 दिसंबर यानी क्रिसमस पर रिलीज होने जा रही है।

'बेबी जॉन' का नया पोस्टर 

बीते कुछ दिन पहले बेबी जॉन (Baby John) का नया पोस्टर जारी किया गया था। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे शेयर किया था। इस पोस्टर के कैप्शन में लिखा गया है- 'यह खून-खराबा और भी खूनी होने वाला है। वरुण धवन अभिनीत बेहतरीन एक्शन एंटरटेनर बेबी जॉन इस क्रिसमस पर रिलीज हो रही है।'

ये भी पढ़ें...Bharti Singh Back to Work: डिलीवरी के 12 दिन बाद ही काम पर लौटी भारती, सामने आया वीडियो

Bigg Boss OTT 3: शिवानी के सिर में पड़े जुएं, बिग बॉस ने भिजवाया शैंपू, घरवालों ने बनाया मजाक

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article