Chhattisgarh News: शादी समारोह में एसिड अटैक, दूल्हा-दुल्हन समेत 12 लोग घायल

Chhattisgarh News: शादी समारोह में एसिड अटैक, दूल्हा-दुल्हन समेत 12 लोग घायल Chhattisgarh News: Acid attack in wedding ceremony, 12 people including bride and groom injured

Chhattisgarh News: शादी समारोह में एसिड अटैक, दूल्हा-दुल्हन समेत 12 लोग घायल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जगदलपुर में बुधवार रात को एक बड़ी वारदात हो गई। शादी समारोह के दौरान किसी ने एसिड फेंक दिया। अटैक में दूल्हा-दुल्हन समेत 12 लोगों के घायल होने की सूचना है।  घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के बस्तर ब्लॉक के ग्राम छोटे आमाबाल में शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। इसी बीच लाईट चली गई। तभी किसी ने दूल्हा-दुल्हन पर एसिड से हमला कर दिया। वहीं जोड़े के करीब खड़े कई अन्य लोग भी इसके चपेट में आ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। फिलहाल पुलिस एसिड फेंकने वाले की धर पकड़ में जुट गई है।

India Weather Alert: देश 8 राज्यों में भीषण लू का कहर ! हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी ने दी ठंडी राहत

नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप शादी में सामिल होने पहुंचे तो उन्हें इस घटना की पता चलने पर दूल्हा दुल्हन को तत्काल अपने निजी सुरक्षा पर लगे फालो वाहन से दूल्हा दुल्हन व अन्य को सिविल अस्पताल भानपुरी लेकर लाया गया। विधायक चंदन कश्यप ने डॉक्टर को बेहतर इलाज के लिए कहा। व गंभीर रूप से घायल को जगदलपुर अस्पताल रेफर किया गया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा जांच जारी है।

हमले में ये लोग हुए घायल

बता दें कि एसिड अटैक में दूल्हा डमरु बघेल (23), दुल्हन सुनीता कश्यप (19), समपत बघेल (32), टेमेश्वर मौर्य (6) , तुला कश्यप (19), 4 साल की जामनी कश्यप, गूंजी ठाकुर (25), कारी बाई कश्यप (29) गुनमनी कश्यप (29), मालती कश्यप (38), मिटकी कश्यप (38) के अलावा गोयनदा कश्यप (38) शामिल है।

यह भी पढ़ें- Gwalior News: ये हैं सुपर दादी, इनके सामने युवा भी हैं फेल, जानिए क्यों…

Atiq Ahmed News: कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी ने अतीक को बताया शहीद, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article