Acharya Pramod Krishnam: प्रियंका के वायनाड से चुनाव लड़ने पर बोले प्रमोद कृष्णम, कांग्रेस को हिंदुओं पर भरोसा नहीं

Acharya Pramod Krishnam: प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने के ऐलान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रियंका गांधी को लेकर तंज कसा है।

Acharya Pramod Krishnam: प्रियंका के वायनाड से चुनाव लड़ने पर बोले प्रमोद कृष्णम, कांग्रेस को हिंदुओं पर भरोसा नहीं

हाइलाइट्स

  • वायनाड से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी
  • आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर कसा तंज
  • बोले- कांग्रेस को हिंदुओं पर भरोसा नहीं

Acharya Pramod Krishnam: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने वायनाड और रायबरेली सीट से बहुमत में जीत हासिल की। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रंचड बहुमत से जीत हासिल की।

इसके बाद राहुल गांधी ने यूपी की रायबरेली सीट से सांसद बने रहने का फैसला किया। वहीं, वायनाड से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने का ऐलान किया गया।

प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने के ऐलान पर सियासत गरमा गई है। आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने प्रियंका गांधी को लेकर तंज कसा है।

कांग्रेस ने प्रियंका का कद छोटा किया: आचार्य

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1802950789427531830

आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने कहा कि प्रियंका गांधी कांग्रेस में सबसे ज्यादा लोकप्रिय चेहरा हैं। उपचुनाव में उन्हें टिकट देकर उनके कद को छोटा करने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका को वायनाड से लड़वाकर कांग्रेस ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि उन्हें हिंदुओं पर भरोसा नहीं है।

बीजेपी ने साधा निशाना

आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) के अलावा बीजेपी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनवाला ने आरोप लगाया कि- 'राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने और उनकी बहन के वहां से चुनाव लड़ने के फैसले के बाद आज यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस कोई राजनीतिक दल नहीं बल्कि परिवार की एक कंपनी है।'

बता दें कि प्रमोद कृष्णम ने ये सब अपने राजेंद्र नगर स्थित आवास पर बातचीत में कहा। इसके अलावा उन्होंने प्रियंका गांधी को अपनी को उपचुनाव लड़ने की शुभकामनाएं भी दीं।

सोमवार को हुई कांग्रेस बैठक

सोमवार को कांग्रेस नेताओं की बैठक आयोजित की गई थी। ये बैठक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर हुई थी। इस बैठक में कांग्रेस संसदीय समिति की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे।

इस बैठक में राहुल गांधी के रायबरेली से सांसद बने रहने और प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया।

गले लगे प्रियंका- राहुल

प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ाने के फैसले के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गले लग गए।

https://twitter.com/ANI/status/1802704248750403770

दोनों सीटों से राहुल गांधी को कितने वोट?

लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड से भारी बहुमत में जीत हासिल की। इस दौरान उन्होंने रायबरेली सीट से 3 लाख 90 हजार वोटों के मार्जिन से जीते, वहीं उन्हें कुल 6 लाख 87 हजार 649 वोट मिले।

वहीं, केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी 59.69% वोटों से जीते। यहां से उन्हें 6 लाख 47 हजार 445 वोट मिले।

राहुल ने क्यों चुनी रायबरेली?

रायबरेली लोकसभा सीट गांधी परिवार का गढ़ रही है। इस सीट पर सोनिया गांधी चुनाव लड़ती आईं हैं और जीतती भी आ रहीं हैं। इनके अलावा इंदिरा गांधी, फिरोज गांधी भी इस सीट से सांसद रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें...PM Kisan Samman Nidhi: आज जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त, किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपए

Salman Khan: शाहरुख के बाद अब सलमान के साथ काम करेंगे एटली, जल्द शुरू होगी शूटिंग

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article