Advertisment

Chanakya Niti: बिजनेस में सफलता पाने के लिए चाणक्‍य की इन 3 बातों का रखें ध्यान, मिल सकता है अपार धन

Acharya Chanakya Tips: आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कोई भी व्यक्ति अपने जन्म, धन के आधार पर श्रेष्ठ नहीं होता, वह अपने कर्मों के कारण श्रेष्ठ होता है।

author-image
Bansal news
Chanakya Niti: बिजनेस में सफलता पाने के लिए चाणक्‍य की इन 3 बातों का रखें ध्यान, मिल सकता है अपार धन

Chanakya Tips: आचार्य चाणक्य ने राजनीति, सैन्य शक्ति, समाज और राष्ट्रवाद पर आधारित नीति शास्त्र नामक ग्रंथ लिखा है। जो बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना गया। उन्होंने जीवन के हर पहलू पर लिखा है। उनकी नीतियां जीवन में अपनाने से न केवल न्याय और नीति बल्कि बिजनेस करने वालों के लिए भी उतने ही उपयोगी और जरुरी हैं।

Advertisment

उन्होंने अर्थशास्त्र नाम विश्व-प्रसिद्ध नीति-पुस्तक लिखी है। इस किताब में लिखी बातें ढाई हजार साल पहले की हैं, लेकिन वे आज भी हमारे लिए बड़े काम की हैं। इस नीति ग्रंथ व्यवसाय और व्यापार से जुड़ी कई बातें भी बताई गई हैं। तो आइए जानते हैं बिजनेस में सफलता पाने के 3 मूल मंत्र-

कर्मों और गुणों से महान बनें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कोई भी व्यक्ति अपने जन्म, कुल, शरीर या धन के आधार पर श्रेष्ठ नहीं होता। वह अपने गुणों और कर्मों के कारण श्रेष्ठ होता है। कोई भी व्यक्ति गरीब हो सकता है लेकिन अपने ज्ञान के बल पर वह महान बन सकता है।

यह बात एक बिजनेस मैन से पूछिए, तो वे यही बताएंगे कि बिजनेस करने का कोई बना-बनाया फ़ॉर्मूला नहीं होता है। जितने भी बड़े बिजनेस मैन हुए हैं, वे पहले कुछ भी नहीं थे। उन्होंने निरंतर कर्म कर अपने गुणों को विकसित किया। तभी वे सफल हो पाए।

Advertisment

इन 3 सूत्रों को हमेशा याद रखें

हर व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने के लिए कुछ बातें हमेशा याद रखनी चाहिए। धन अर्जित करें और समृद्ध बनने के लिए चाणक्य ने इन गुणों को अहमियत दी है:

सही साधन: बिना सही साधन के साध्य यानी लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता है।
सही दोस्त: कोई भी काम अकेले करने से बेहतर है कि कुछ मित्र या सहयोगी हों, उसके लिए सही दोस्त या पार्टनर चुनाव बहुत जरुरी है. सच्चे और अच्छे सहयोगियों और मित्रों का होना काम को सफल बनाता है।
सही समय पर सही निर्णय: हर काम के सफलता की कुंजी इस मंत्र में छिपी है।

इसके साथ ही आचार्य चाणक्य ने धन खर्च करने का सही तरीके और उचित माध्यम के बारे में भी बताया है, जिस पर हम सभी को ध्यान देना चाहिए. यही वो बातें और जीवन-मंत्र है, जो  सभी काम और लक्ष्य को प्रगति की ओर ले जाती हैं और हमें व्यावसयिक रूप से सफल बनाती हैं।

Advertisment

व्यक्ति को कैसा व्यवहार करना चाहिए?

चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को न तो बहुत भोला होना चाहिए और न ही बहुत अधिक कुटिल। ये दोनों ही रास्ते आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। व्यक्ति को स्वभाव से सरल और चतुर होना चाहिए। ऐसा सद्गुणी व्यक्ति ही इस कलियुग में आगे बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें:

>> Sawan News: 1700 किमी. दूर से साइकिल पर ला रहे प्रसिद्ध सुसुनिया धारा का जल, शिव को करेंगे अर्पित

>> Hyderabad Student on US streets: मास्टर डिग्री हासिल करने अमेरिका गई थी हैदराबाद की महिला, जानें क्यों भूख से मरने को हुई मजबूर

Advertisment

>> Tilak Rules: अनामिका उंगली से ही क्यों लगाते हैं तिलक, मृत व्यक्ति की तस्वीर पर तिलक लगाने के क्या हैं नियम

>> Sai Godbole: सुभाष घई की पारखी नज़र ने दिखाया कमाल, इस नई सिंगर के गाने सुनकर रह जाएगें दंग

>> Samsung Galaxy Z Flip 5 और Fold 5 फोन भारत में बनाएगी, जानें इसकी कीमत

chanakya niti, chanakya in hindi, chanakya niti in hindi, chanakya niti business tips, chanakya quotes, chanakya, चाणक्य नीति, चाणक्य नीति बिजनेस टिप्स, चाणक्य नीति इन हिंदी, चाणक्य कोट्स

chanakya चाणक्य नीति chanakya in hindi chanakya niti business tips chanakya niti in hindi chanakya quotes चाणक्य कोट्स चाणक्य नीति इन हिंदी चाणक्य नीति बिजनेस टिप्स
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें