Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरी खबर

Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरी खबर

Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पति के घर में न होने पर आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था। दोनों आरोपी, रवि कुमार और मंगतू राम को जांजागीर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

पति के बारे में पूछने के बहाने घर में घुसे

मामला 28 सितंबर का है जब आरोपियों ने पीड़िता महिला के घर में घुसकर इस दुष्कर्म को अंजाम दिया था। बताया गया था कि पति के घर में न होने पर आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के अनुसार 28 सितंबर को वो घर में अकेली थी जब उसका पति वहाँ मौजूद नहीं था। उसी समय आरोपी रवि कुमार और मंगतू राम महिला के पति के बारे में पूछने के बहाने घर में घुसे।

महिला को दी जान से मारने की धमकी

जब उन्हें पता चला की महिला का पति घर में नहीं है तो दोनों आरोपी उस महिला के साथ जबरदस्ती करने लगे और फिर उसका हाथ और मुंह दबाकर दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म करने के बाद उन्होंने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी और वहाँ से भाग गए। इस घटना के बाद महिला ने पुलिस में दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट लिखवाई।

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट लिखवाने के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस ने महिला की गुहार सुनी और तुरंत केस सुलझाने में लग गए। एक दिन के अंदर मामले की कारवाई हुई और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

दोनों आरोपी, रवि कुमार और मंगतू राम को जांजागीर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने धारा 376, (2) (च), 376 (घ), 323, 506 लगाई है और रवि कुमार और मंगतू राम को न्यायिक रिमांड पर जेल में डाला है।

ये भी पढ़ें: 

Gyanvapi Case: तहखाने के अधिकार मामले पर सुनवाई टली, कोर्ट ने दी ये नई तारीख, जाने पूरी खबर

Womens Reservation Bill 2023: महिला आरक्षण का ऐतिहासिक बिल अब बना कानून, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

CG News: सीतापुर खेल महोत्सव की शुरुआत, ग्रामीण युवाओं को मिला बेहतर मंच, जाने पूरी खबर   

Asian Games 2023: एक बार फिर चमकी निखत ज़रीन, ओलंपिक कोटा और मेडल किया पक्का

Chanakya Niti: इन 3 लोगों से बनाएं दूरी, कई परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

janjgir champa, janjgir champa news, janjgir champa rape case

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article