Advertisment

आरक्षी पर महिला सहकर्मी के साथ दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

गोंडा (उप्र) 13 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की पुलिस लाइन में तैनात एक आरक्षी के खिलाफ उसकी महिला सहकर्मी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

Advertisment

पुलिस ने बताया कि प्रकरण में महिला थाने में मंगलवार रात अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बुधवार को बताया कि पुलिस लाइन में तैनात 2019 बैच की एक महिला आरक्षी ने 2018 बैच के सहकर्मी आरक्षी पर आरोप लगाया था कि किराए पर कमरा दिखाने के बहाने बीते 10 जनवरी को पोर्टरगंज मोहल्ले में स्थित अपने कमरे पर ले जाकर उसने उसके साथ कथित दुष्कर्म किया ।

अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी ।

Advertisment

महिला आरक्षी की शिकायत पर आरोपी आरक्षी अंकित राय के विरुद्ध महिला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला आरक्षी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी पुलिसकर्मी की तलाश करने के साथ ही अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन

Advertisment
चैनल से जुड़ें