Advertisment

MP July Monsoon 2024: मध्यप्रदेश में अगले 72 घंटों होगी मूसलाधार बारिश, इन जिलों में मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

MP July Monsoon 2024: मानसून की मप्र में एंट्री के बाद से मौसम काफी सुहावना हो गया है। IMD ने कहा है अगले 72 घंटों तक भारी बारिश हो सकती है।

author-image
aman sharma
MP July Monsoon 2024: मध्यप्रदेश में अगले 72 घंटों होगी मूसलाधार बारिश, इन जिलों में मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

MP July Monsoon 2024: मानसून की मध्यप्रदेश में एंट्री के बाद से प्रदेशभर में मौसम (MP July Monsoon 2024) काफी सुहावना हो गया है। भीषण गर्मी में जो लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे थे अब वहीं, लोग बारिश में भीग कर इस मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। एमपी की राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश होने से मौसम खुबसूरत बना हुआ है। गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

Advertisment

वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि प्रदेश में अगले 72 घंटों तक भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी की तरफ से भारी बारिश और आंधी के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

साथ ही अधिक बारिश की वजह से प्रदेश (MP July Monsoon 2024) के कई शहरों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। साथ ही लगातार बारिश की वजह से सड़कों पर बरसाती पानी जमा होने लगा है, साथ ही कॉलोनियों में भी अधिक बारिश से पानी जमा हो जाने से लोगों को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है।

https://twitter.com/BhopalMausam/status/1808783188212236699

मप्र में मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग (MP July Monsoon 2024) ने पूर्वानुमान लगाताया है कि अगले 72 घंटों तक प्रदेशभर में बारिश का दौर चलता रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने यह भी का कि भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि अगले 72 घंटों तक प्रदेश में बारिश होती रहेगी। जबकि कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, 25 से अधिक जिलों में बारिश होने की संभावना है।

Advertisment

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग (MP July Monsoon 2024) ने संभावना जताई है कि गुना, शाजापुर, जबलपुर, रतलाम, ग्वालियर, अशोकनगर, भिंड, मुरैना सागर, दमोह, पन्ना, उज्जैन, सिवनी, छिंडवाड़ा समेत कई जिलों में बारिश होने की पूरी संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि एक चक्रवात बना हुआ है, जिसके कारण प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने की पूरी उम्मीद है।

बड़े शहरों में ऐसा रहा मौसम

राजधानी भोपाल में झमाझम बारिश (MP July Monsoon 2024) की दौरा चालू है। गुरुवार को आंकड़ा 10 इंच तक पहुंच सकता है। अब कर राजधानी भोपाल में 9.73 इंच बरसात हो चुकी है, जो कि अभी तक कुल बारिश की 26 प्रतिशत है। वहीं, प्रदेश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाली इंदौर में भी 7.33 इंच पानी गिर चुका है। अभी तक कुल बारिश का यह 21 प्रतिशत है।

हालांकि, भविष्य में यहां तेज बारिश (MP July Monsoon 2024) होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। जबकि, ग्वालियर 5.23 इंच बारिश हो चुकी है। जो अब तक होने वाली बारिश से 18 फीसदी अधिक है। साथ ही ग्वालियर में गरज-चमक का दौर जारी रहेगा।

Advertisment

जबकि उज्जैन में इस बार पहले से 12 फीसदी कम बरसात हुई है। उज्जैन में इस समय तक 5.5 इंच बारिश होनी चाहिए थे, लेकिन सिर्फ 4.8 इंच बारिश ही हुई है। हालांकि, आने वाले दिनों में भारी बारिश होने की उम्मीद मौसम विभाग जता रहा है।

ये भी पढ़ें- MP विधानसभा का बजट सत्र: जयवर्धन ने कहा बसों के टेंडर में घोटाला हुआ, विजयवर्गीय बोले- जांच कराएंगे!

ये भी पढ़ें- MP Budget Session Live: मध्यप्रदेश विधानसभा 2024 का बजट सत्र का चौथा दिन, विपक्ष ने कहा क्या बुजुर्ग पेंशन बंद कर दी?

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें