Ravi shastri Age: गूगल के अनुसार 120 साल के हुए रवि शास्त्री, जानिए क्या है सही उम्र

According to Google, Ravi Shastri turns 120, know what is the right ageRavi shastri Age: गूगल के अनुसार 120 साल के हुए रवि शास्त्री, जानिए क्या है सही उम्र

Ravi shastri Age: गूगल के अनुसार 120 साल के हुए रवि शास्त्री, जानिए क्या है सही उम्र

Image source- @RaviShastriOfc

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) को लेकर इन दिनों एक अजीब वाकया घटा है। दरअसल, 5 फरवरी को जीतने लोगों ने उनकी उम्र जाननी चाही तो गूगल ने उन्हें 120 साल का बताया। यह सिलसिला अभी तक यानी 6 फरवरी तक जारी है। जो भी इस वाकये को सुन रहा है वो चौंक जा रहा है। ऐसे में ये जानना जरूरी  है कि असलियत में उनकी उम्र कितनी है।

 Ravi shastri Age

गूगल ने इस वजह से की गड़बडी
मालूम हो कि, गूगल ने ये गड़बडी, विकिपीडिया पर उनके जन्म के साल में किए गए बदलाव से की है। किसी ने विकिपीडिया पर उनके जन्म का साल बदल दिया है। इस कारण से गूगन उन्हें 120 साल का दिखा रहा है। अब जो भी लोग इस वाकये को सुन रहे हैं वो अपने आप को एक बार मुस्कुराने से रोक नहीं पा रहे हैं।

 Ravi shastri Age

विकिपीडिया क्या है?
विकिपीडिया (Wikipedia) एक फ्री लाइब्रेरी है। जहां आपको दुनिया का हर सवाल का जवाब मिल जाएगा। इसे 2001 में बनाया गया था। इस वक्त अगर टॉप 10 वेबसाइटों को देखें तो विकिपीडिया का नाम भी इसमें आता है। इस वेबसाइट को लगभग हर भाषा में बनाया गया है। वेबसाइट की सबसे खास बात ये है कि इसपर कोई भी आर्टिकल विकिपीडिया की ओर से नहीं अपलोड किया जाता। इसपर हम और आप जैसे लोग ही कंटेंट डालते हैं। लेकिन अब इसकी यही खासियत, रवि शास्त्री के मामले में गूगल की कमजोरी बन गई है। लोग अब गूगल को ट्रोल भी कर रहे हैं।

क्या है उनका सही उम्र
वहीं अगर टीम इंडिया (Team india) के मुख्य कोच रवि शास्त्री के असल उम्र की बात करे तो वो इस वक्त 58 साल के हैं। उनका जन्म 27 मई, 1962 को मुंबई में हुआ था। उन्हें 2017 में टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया था। इससे पहले भी वो टीम के डायरेक्टर रह चुके हैं। उन्होंने देश के लिए करीब 80 टेस्ट और 150 ODI मैच खेले हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article