कोयला खदान धंसकने से दो महिलाओं की मौत, और लोगों के दबे होने की आशंका

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की प्रेमनगर साइडिंग की बंद खदान (MP Anuppur Coal Mine) में रविवार को बड़ा हादसा हो गया।

कोयला खदान धंसकने से दो महिलाओं की मौत, और लोगों के दबे होने की आशंका

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की प्रेमनगर साइडिंग की बंद खदान (MP Anuppur Coal Mine) में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां खदान धंसकने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं अन्य लोगों के भी मलबे में दबे होने की आशंका है। बनगंवा नगर परिषद क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद राजनगर पुलिस रेस्क्यू करने में जुटी हुई है।

मलबे को जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा

जानकारी के मुताबिक बंद पड़ी खदान में कोयले का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। इसी बीच खदान धंसकने से यह हादसा हो गया। दो महिलाओं की मलबे में दबने से मौत की जानकारी है। मलबे को जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

अवैध उत्खनन किया जा रहा था

बताया गया है कि कोयले की जिस बंद पड़ी खदान में हादसा हुआ है वह मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र की है। बंद पड़ी इस कोयला खदान में अवैध रूप से उत्खनन कर रहीं दो महिलाओं की मिट्टी धंसकने से हुई मौत की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

कोयला खदान में इन दो महिलाओं की मौत

पुलिस के मुताबिक जिन महिलाओं की मौत हुई उनका नाम कौशल्या पनिका और इन्द्रकली मेहरा है। यह खदान बीते कई वर्षों से बंद पड़ी हुई थी। जिस वक्त खदान धंसी तो पास मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। मिट्टी में दबी दोनों महिलाओं के लिए निकालकर बिजुरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- 

Ujjain Mahakal Lok: तेज आंधी तूफान के साथ बारिश से महाकाल लोक की कई मूर्तियां टूटी, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

Rahul Gandhi News: राहुल को मिला पासपोर्ट, कल होंगे अमेरिका रवाना

Mandsaur Bus Accident: डिवाइडर तोड़ते हुए खाई में जा गिरी बस, चार यात्रियों की मौत, कई घायल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article