ABM Hopital News : ABM अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

ABM Hopital News : ABM अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

भोपाल। भोपाल। रविवार को ताजुल मस्जिद ABM Hopital News के सामने स्थित ABM अस्पताल में महिला की मौत को लेकर हंगामा हो गया। दरअसल परिवार वालों ने महिला की मौत के लिए डॉक्टरों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने स्टॉफ के साथ गाली गलौच की। बताया जा रहा है कि अस्पताल में परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई है।
घटना की सूचना पर शाहजहांनाबाद पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाइश दी गई। थाना प्रभारी जहीर खान के अुनसार इतवारा निवासी 75 साल व काजीकैंप निवासी महिला की मौत हुई है। टीआई ने बताया कि दोनों की मौत एक समय में होने से दोनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल के रिसेप्सनिस्ट के साथ मारपीट कर दी। दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।

 

क्या कहना है अस्पताल प्रशासन का —
अस्पताल के मैनेजर रवि नागर के अनुसार महिला को सुबह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके फेफड़े सफेद हो चुके थे। महिला की इस स्थिति की जानकारी उसके परिजनों को पहले ही दे दी गई थी। पर शाम करीब 6 बजे उसकी मौत होने के बाद कुछ लोगों द्वारा अस्पताल प्रबंधन और स्टॉफ के साथ गाली—गलौज की गई।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password