Advertisment

Nimrat Kaur से अफेयर के बीच Aishwarya की फैमिली फोटो से गायब हुए Abhishek!

author-image
Bansal news

Nimrat Kaur से अफेयर के बीच Aishwarya की फैमिली फोटो से गायब हुए Abhishek!

Advertisment

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और एक्टर अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरें अब तेज हो गई हैं। दरअसल, कपल के तलाक की खबरें कई महीनों से लगातार चल रही हैं। अभी तक भले ही दोनों ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया न दी हो, लेकिन, सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसा कुछ मिल जाता है, जो इन अफवाहों को बढ़ावा दे देता है। इसी बीच ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या की एक फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। इसके बाद फिर से दोनों के तलाक की खबरों को हवा मिल गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो में ऐश्वर्या अपने कजिन सागर शेट्टी के बर्थडे में पहुंची हैं। इसमें एक्ट्रेस की मां और बेटी साथ में हैं। इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन की गैरमौजूदगी ने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वहीं, बीते कुछ दिनों से अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस निम्रत कौर के अफेयर की खबरें चल रही हैं।

Advertisment
चैनल से जुड़ें