Aatmaram Tomar: अपने आवास पर मृत पाए गए भाजपा नेता, परिजनों जताई हत्या की आशंका

बागपत। बागपत जनपद में बड़ौत के बिजरौल रोड निवासी भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के नेता व जनता वैदिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य Aatmaram Tomar डॉ. आत्मराम तोमर (75) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
घटना के संबंध में परिजनों ने पुलिस में तहरीर देते हुए निकट संबंधी पर हत्या Aatmaram Tomar का आरोप लगाया है।पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार देर रात बड़ौत थाना क्षेत्र में आत्माराम तोमर का उनके ही आवास से शव बरामद हुआ है।
उत्तर प्रदेश: स्थानीय BJP नेता आत्माराम तोमर बागपत के अपने आवास पर मृत पाए गए।
SP नीरज कुमार जादौन ने बताया,''कल देर रात उनके बड़े लड़के की सूचना पर देखा गया तो शव मकान के कमरे में बेड पर मिला। दरवाजा बाहर से बंद था,ताला तोड़ा गया। मौत का ठीक कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।'' pic.twitter.com/0wsOnSkbBD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2021
मकान के जिस कमरे से उनका शव मिला उसका दरवाजा Aatmaram Tomar बाहर से बंद था। कमरे में ताला लगा हुआ था।उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजकर घर वालों को सूचना दी। घरवालों ने पूछताछ में अपने निकट संबंधी पर हत्या का शक जताया है।
परिजनों ने पुलिस को तहरीर भी दी है जिसमें उन्होंने परिवार की छोटी बहू के सगे चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर Aatmaram Tomar मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। डॉ. आत्मराम तोमर मूलरूप से बिजरौल गांव के रहने वाले थे।
फिलहाल वे नगर की बिजरौल रोड पर रह रहे थे।कोतवाली प्रभारी Aatmaram Tomar रवि रत्न सिंह के अनुसार आस-पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। पुलिस के अनुसार घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक आते हुए और फिर गाड़ी लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।जनता वैदिक इंटर कॉलेज के Aatmaram Tomar पूर्व प्रधानाचार्य आत्माराम तोमर ने छपरौली से 1993 में भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गये थे। तोमर उत्तर प्रदेश किसान संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष भी रहे हैं।