पश्चिम बंगाल।Aasansol Big Breaking इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सामने आ रही है जहां पर बीते दिन बुधवार को कंबल बांटने के दौरान अचानक भगदड़ मच गई जिसकी चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हुई है तो वहीं पर 5 घायल बताए जा रहे हैं। यहां पर मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जाने कैसे हुई घटना
आपको बताते चलें कि, यह घटना उस समय हुई, जब भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी अपना भाषण खत्म कर कार्यक्रम स्थल से जा रहे थे। उसी दौरान कंबल बांटने की प्रक्रिया के दौरान भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि, इस कार्यक्रम का आयोजन जिले के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने किया था। शुभेंदु अधिकारी कार्यक्रम के चीफ गेस्ट थे। वहीं, हादसे के लिए TMC ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा ने पुलिस की परमिशन के बिना इस रैली का आयोजन किया गया।