/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/AAP-Leaders-Upwas-LIVE-.jpg)
हाइलाइट्स
AAP नेताओं का सामूहिक अनशन
'गहरी साजिश के साथ केजरीवाल गिरफ्तार'
संजय सिंह को जमानत, सिसोदिया को जेल
AAP Leaders Upwas LIVE : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के कथित शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार करने से पहले सीएम केजरीवाल से लंबी पूछताछ की थी।
https://twitter.com/ANI/status/1776828827542704372?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1776828827542704372%7Ctwgr%5E71d4204d8adfd41051576e5f0d4806c73755194a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fdelhi%2Fnew-delhi-city-ncr-aap-leaders-to-sit-on-hunger-strike-at-jantar-mantar-against-arvind-kejriwal-arrest-23691481.html
दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी जांच एजेंसी के इस कदम का लगातार विरोध कर रही है। AAP ने रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर सामूहिक उपवास रख विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसमें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसद समेत दिल्ली सरकार के मंत्री भी शामिल हैं।
AAP शासित पंजाब में भी सामूहिक उपवास रखा जा रहा है। पार्टी ने बताया कि अरविंद केजरीवाल की गिफ्तारी के विरोध में विदेश में भी लोग उपवास रख रहे हैं। अमेरिका में 6 जगहों पर, दो जगहों पर कनाडा में, ऑस्ट्रेलिया, नॉर्वे, UK, जर्मनी और आयरलैंड के भी उपवास का कार्यक्रम है।
सीएम की गिरफ्तारी को लेकर पूरे देश में गुस्सा: आतिशी
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। लोग पूछ रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल कब बाहर आएंगे। केजरीवाल को लोग अपना बेटा और भाई मानते हैं।
भाजपा की ED-CBI एक रूपए का भी भ्रष्टाचार का पैसा AAP के नाता के पास दिखा नहीं पाए हैं। भाजपा को 55 करोड़ रुपए का चंदा दिया गया अभी तक उसमें समन क्यों नहीं भेजा गया?'
विदेश में भी विरोध
आम आदमी पार्टी ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कारर्वाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि, सीएम को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा- तानाशाही के खिलाफ पूरा देश एकजुट है।
आओ, मिलकर देश के बेटे के लिए आवाज उठाएं। आम आदमी पार्टी के कौमी कंवीनर और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की मुखालेफत में पार्टी के प्रमुख नेता एक दिन के अनशन के लिए रविवार को जंतर-मंतर पर जमा हुए।
पार्टी लीडर ने कहा कि अन्य रियासतों के साथ-साथ विदेश में भी भारतीय शहरी इस तरह का विरोध दर्ज करा रहे हैं, जिनमें बोस्टन में हार्वर्ड स्क्वायर, लॉस एंजिलिस में हॉलीवुड साइन, वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के बाहर, न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर और टोरंटो, लंदन और मेलबर्न समेत कई जगहे शामिल हैं।
पूरा विश्वास है कि हिमाचल प्रदेश की जनता हमारा समर्थन करेगी, सत्य की जीत होगी: प्रियंका गांधी
हिमाचल प्रदेश में एक साथ होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को विश्वास जताया कि राज्य के लोग उनकी पार्टी को समर्थन देंगे और सत्य की जीत होगी।
प्रियंका ने कहा कि एक तरफ सत्ता के लिए धनबल और एजेंसियों के माध्यम से लोकतंत्र को खत्म करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजनीति है, जबकि दूसरी ओर सत्य, साहस और धैर्य से जनता के लिए अथक परिश्रम करने का कांग्रेस का संकल्प है।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं से मिली। उनकी एकजुटता, मेहनत एवं मजबूती से चुनाव लड़ने के जज्बे और जनता के प्रति उनके समर्पण पर मुझे गर्व है।’’
प्रियंका ने कहा, ‘‘एक तरफ भाजपा का भय, लालच और झूठ का साम्राज्य है। धनबल और एजेंसियों के माध्यम से सत्ता के लिए लोकतंत्र को खत्म करने वाली राजनीति है। दूसरी तरफ, कांग्रेस के पास सत्य, साहस और धैर्य से जनता के लिए अथक परिश्रम करने का संकल्प है।’’
कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि जनता हमारा साथ देगी और जीत सत्य की ही होगी। ’ हिमाचल प्रदेश में एक जून को लोकसभा चुनाव के साथ छह विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होंगे।
बागी कांग्रेस विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के बाद हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव कराने जरूरी हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीट हमीरपुर, मंडी, शिमला और कांगड़ा हैं।
भाजपा ने 2019 में सभी चार सीट पर जीत हासिल की थी। बाद में, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने तत्कालीन सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद 2021 में हुए उपचुनाव में मंडी सीट भाजपा से छीन ली थी।
कांग्रेस सूत्रों ने पहले कहा था कि प्रियंका गांधी ने फरवरी में हिमाचल प्रदेश में ‘‘जनादेश की रक्षा करने में महत्वपूर्ण’’ भूमिका निभाई थी और वह ‘‘भाजपा के ऑपरेशन लोटस’’ को विफल करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में लगातार रहीं।
प्रियंका गांधी 2022 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार अभियान का चेहरा थीं।
बीजेपी ने शुरू किया 'शराब से शीश महल’ अभियान
बीजेपी ने इस प्रदर्शन में एक सेल्फी प्वाइंट बनाया है जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की शराब की बोतल के साथ फोटो लगाई है। इसके साथ ही भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास की भी प्रदर्शनी लगाई है जहां बीजेपी के नेता मुख्यमंत्री आवास के साथ सेल्फी लेते नजर आए।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us