Advertisment

आप ने पंजाब के मुख्यमंत्री पर कृषि कानून लागू करने का आरोप लगाया, मांगा इस्तीफा

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) पंजाब की कांग्रेस सरकार पर विवादास्पद कृषि कानूनों को लागू करने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने बुधवार को “किसानों के साथ प्रत्यक्ष और खुलेआम विश्वासघात” करने के लिये मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से इस्तीफा मांगा।

Advertisment

पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशू के खबरों में आए बयान कि कांग्रेस सरकार ने अन्य राज्यों के किसानों को राज्य में अपनी उपज बेचने की मंजूरी दी, पर टिप्पणी करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब प्रभारी राघव चड्ढा ने सिंह पर “सबसे झूठ बोलने” का आरोप लगाया।

चड्ढा ने कहा, “यह वास्तव में दुखद है कि इस वर्ष की शुरुआत कांग्रेस और अमरिंदर सिंह द्वारा की गई सबसे बड़ी धोखाधड़ी और विश्वासघात के साथ हुआ जिन्होंने पंजाब में काले कृषि कानूनों को लागू किया। आम आदमी पार्टी उनके इस्तीफे की मांग करती है।”

उन्होंने कहा, “तीन कृषि कानूनों को पिछले दरवाजे से लागू करके अमरिंदर सिंह ने सभी से झूठ बोला है। उन्होंने न सिर्फ पंजाब के किसानों से विश्वासघात किया बल्कि पंजाब के खेतों, पंजाब की जमीन और पंजाब के अन्नदाताओं को भी धोखा दिया है।”

Advertisment

केंद्र द्वारा सितंबर में पारित किये गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ एक महीने से भी ज्यादा समय से देश के विभिन्न हिस्सों और खासकर पंजाब से आए किसान दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर धरना दे रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शनकारी किसानों का पुरजोर समर्थन किया है।

भाषा

प्रशांत माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें