Aaj ka Rashifal: तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को है धन-योग, मिथुन और कुंभ राशि करेंगे ये काम

Aaj ka Rashifal: तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को है धन-योग, मिथुन और कुंभ राशि करेंगे ये काम, पढ़िए आज 10 अगस्त का अपना आज का राशिफल.

Aaj ka Rashifal: आज इन 2 राशियों के लोगों लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

Aaj ka Rashifal - 11 August 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 11 अगस्त को सावन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। दिन शुक्रवार है। आज उत्तर मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र के साथ व्याघात और हर्षण योग की युति के संयोग बन रहे हैं।

चंद्रमा आज भी अपनी उच्च राशि वृषभ में विराजित हैं, जबकि सूर्य चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर कर रहे हैं। सभी 9 ग्रहों की 12 राशियों में उनकी स्थिति और 27 नक्षत्रों की व्यवस्था के प्रभाव से जनित योग के अनुसार, आज सभी 12 राशियों के लिए 11 अगस्त 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें आज का अपना राशिफल।

आज का पंचांग विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें

मेष, वृषभ, मिथुनऔरकर्ककेलिएआज11 August, 2023 काराशिफल

मेषराशिफल - Aries Daily Horoscope in Hindi

मेष राशि के जातकों का आज का दिन सकारात्मक गुजरेगा। जीवन-यापन तौर-तरीकों में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। छात्रों द्वारा किया गए नौकरी के प्रयास सफल रहेंगे। अधिकारियों और राजनीति से जुड़े जातकों को मान-सम्मान मिलेगा।

वृषभराशिफल– Taurus Daily Horoscope in Hindi

वृष राशि के जातकों का आज का दिन बढ़िया और सामाजिकता से भरा रहेगा, सामूहिक कार्यों का दायित्व लेंगे। व्यापारियों को व्यवसाय और भी ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी। अविवाहितों को आज वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

मिथुनराशिफल - Gemini Daily Horoscope in Hindi

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक रुझान से भरा रहेगा। सामाजिक रूप से उत्थान होगा। घर में किसी सदस्य की तबियत बिगड़ने तनिक तनाव रहेगा। व्यापारियों को आज दूसरी पार्टी से काम की मंजूरी मिल सकती है।

कर्कराशिफल - Cancer Daily Horoscope in Hindi

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन धन अर्जित करने में गुजरेगा। आपका कर्ज और बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा के योग बन रहे है, जो सफल रहेगी। व्यापारियों को व्यवसाय में लाभ होगा। प्राइवेट नौकरीपेशा जातक के जॉब में तरक्की होगी।

सिंह, कन्या, तुलाऔरवृश्चिककेलिएआज11 August, 2023 काराशिफल

सिंहराशिफल - Leo Daily Horoscope in Hindi

सिंह राशि के जातकों का आज का दिन नैतिकता के मनोबल से भरा रहेगा। पारिवारिक वाद-विवाद समाप्त होने योग हैं। उत्तम मनोबल सभी समस्याओं को हल कर देगा। छात्र अध्ययन के अलावा कुछ नया करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।

कन्याराशिफल - Virgo Daily Horoscope in Hindi

कन्या राशि के जातकों के दिन की शुरुआत आज धीमी गति होगी से लेकिन दोपहर के बाद भाग-दौड़ में गुजरेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े काम अनुकूल लाभ देगी। बेरोजगारों की बेरोजगारी दूर होगी।

तुलाराशिफल - Libra Daily Horoscope in Hindi

तुला राशि के जातकों को आज के दिन आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। आज कुछ अप्रत्याशित घटना भी सामने आएगी। सोच समझ ही निर्णय लें। आज किया हुआ निवेश आपके लिए अच्छा रहेगा। पारवारिक खुशी का माहौल रहेगा।

वृश्चिकराशिफल - Scorpio Daily Horoscope in Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों का आज दिन सफलता के नए अध्याय की शुरुआत करेगा। नया वाहन खरीदने के लिये निर्णय सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता मिलेगी। मैनेजमेंट से जुड़े जातकों की यात्रा सफल रहेगी। आमदनी के मौके हाथ आएंगे।

धनु, मकर, कुम्भऔरमीनकेलिएआज11 August, 2023 काराशिफल

धनुराशिफल - Sagittarius Daily Horoscope in Hindi

धनु राशि के जातकों का आज दिन सहज और शांति भरा रहेगा। कारोबारियों लाभ प्राप्त होंगे। अधिकारी वर्ग का प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के संग कहीं बाहर जाने का अवसर मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

मकरराशिफल - Capricorn Daily Horoscope in Hindi

मकर राशि के जातकों का आज का दिन तनिक उलझनों और तनाव भरा रहेगा। आवश्यक काम में समय की बर्बादी से मन खिन्न रहेगा। कल्पना और विचारों के आवेग से आज बचें। आय के स्रोत विकसित होंगे, लेकिन, लेन-देन में शीघ्रता करने से बचें।

कुंभराशिफल - Aquarius Daily Horoscope in Hindi

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज के दिन आप कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। संतानसुख उत्तम है।

मीनराशिफल– Pisces Daily Horoscope in Hindi

मीन राशि के जातकों का आज दिन बढ़िया रहेगा। लेकिन यात्रा आदि में थोड़ा संभल रहे, यदि बाहर जाना पड़े तो सार्वजानिक वाहन का इस्तेमाल करें। किसी ज्ञानी से सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। टीम वर्क की भावना से किया काम सफल होगा।

ये भी पढ़ें:

OMG 2 Twitter Review: कैसी लगी दर्शकों को अक्षय कुमार की OMG 2? सामने आए पॉजिटिव ट्वीटर रिएक्शन

Air India New Logo: Air India ने पेश किया नया ब्रांड लोगो और डिजाइन, इस साल के अंत तक होंगे ये बड़े बदलाव

Yaariyan 2 Teaser out: लव ट्राइंगल पर बेस्ड हैं फिल्म यारियां 2, धमाकेदार टीजर हुआ आउट

MP: रक्षाबंधन पर CM Shivraj दे सकते हैं बड़ा तोहफा, बढ़ सकती है लाड़ली बहना योजना की राशि

Megha Sinha: सशस्‍त्र बल से कॉर्पोरेट रूम्‍स का किया रुख, एमेज़ॉन इंडिया में बनी ऑपरेशंस मैनेजर

11 August 2023 ka Rashifal, Aaj ka Rashifal, 11 August ka Rashifal, 11 August ka Bhavishyfal, Daily Horoscope in Hindi, आज का राशिफल इन हिंदी, डेली होरोस्कोप इन हिंदी, 11 अगस्त 2023 होरोस्कोप, कैसा रहेगा आपका दिन, 11 अगस्त की भविष्यवाणी, 11 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, 11 अगस्त 2023 राशिफल इन हिंदी, 11 August 2023 Rashifal in Hindi, 11 August राशिफल, 11 August Rashifal

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article