आज का राशिफल 28 सितंबर: सोमवार है इन चार राशियों के लिए खास

आज का राशिफल 28 सितंबर: सोमवार है इन चार राशियों के लिए खास, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल: मेष राशिफल(Aries Horoscope):- आज आप अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच खुद को फंसा हुआ महसूस करेंगे। लेकिन समझदारी से काम लेना होगा। आज के दिन आप धीरे-धीरे करके अपने बिगड़े कार्य भी बना सकते हैं।

वृषभ राशिफल (Taurus horoscope):- आपके साथी-सहयोगी भी आपकी मदद करने के लिए तैयार तो हैं। लेकिन पूरी तरह उनपर विश्वास करना हानिकारक हो सकता है। इसलिए सब पर नजर बनाए रखें। जमीन संबन्धित मामले आज सुलझ सकते हैं।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope):- आज के दिन आपको मानसिक तनाव घेर सकता है। निवेश संबंधी कार्यों में भी लाभ हो सकता है, लेकिन समझदारी से काम लें। वरना नुकसान भी हो सकता है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope):- आज के दिन आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। कुछ पुराने दोस्तों से आर्थिक मदद भी मिल सकती है। हालांकि कोई भी फैसला लेने से पहले सोच लें।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope):- लापरवाही आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। कुछ अधूरे काम भी आपको पूरे करने होंगे। ध्‍यान रखें कि उतावलेपन में कोई जल्‍दबाजी करने से बचें। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, सही समय का इंतजार करें।

कन्या राशिफल (Virgo horoscope):- माता-पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। आज के दिन आप खुद को तनाव ग्रस्त महसूस करेंगे।

तुला राशिफल (Libra horoscope):- यदि आप किसी सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे हैं तो आगे चलकर आपको सफलता मिलेगी। घर के वरिष्ठ सदस्य से टकराव मोल लेना सही नहीं है। दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio horoscope):- आज के दिन सहयोगी आप की कार्यशैली से काफी प्रभावित होंगे। धन लाभ के साथ आज आपको अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। आर्थिक फील्ड में अभी ज्यादा प्रेशर देना सही नहीं है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope):- घर में किसी के भी खराब स्वास्थ्य को लेकर घर का वातावरण कुछ अवसादपूर्ण रहेगा। ऐसे में तनाव से उबरने के लिए आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope):- बच्चों की ओर से आज खुशखबरी मिल सकती है। आज के दिन आप शॉपिंग पर भी जा सकते हैं। आज कई चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आप की उन्नति नहीं देख सकते।

कुभ राशिफल (Aquarius horoscope):- आज के दिन आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र के वातावरण में भी सुधार होगा। किसी सहकर्मी के द्वारा पार्टी देने से और भी चहल -पहल बढ़ेगी।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope):- आज का दिन युवा शादी शुदा जीवन को लेकर शिकायत रहेगी। जीवनसाथी का भरोसा जीतना जरूरी होगा। कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आएंगे। आज आप कुछ मायूसी के मूड में रहेंगे।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password