Aaj ka Rashifal: इन राशियों के जातकों की राजनीतिक और आर्थिक कार्यसिद्धि होने के योग, व्यापारियों को होगा धन लाभ

Aaj ka Rashifal: इन राशियों के जातकों की राजनीतिक और आर्थिक कार्यसिद्धि होने के योग हैं, व्यापारियों को होगा धन लाभ.

Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातक के जमीन से जुड़े विवाद सुलझने के योग हैं, जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal - 18 September 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 18 सितंबर को दिन सोमवार है। आज 12 बजकर 39 मिनट तक तृतीया तिथि है। इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ होगी, जो विनायक चतुर्थी व्रत के शुभ आरंभ का समय है। इसी अवधि को पूरे देश में गणेश महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

आज चित्रा और स्वाति नक्षत्र के साथ इंद्र योग की युति के संयोग हैं। चंद्रमा आज तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य राशि परिवर्तन कर सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं।

इन युतियों और योग के साथ सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए 18 सितंबर 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें अपना आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal):

मेष, वृषभ, मिथुनऔरकर्ककेलिएआज18 September, 2023काराशिफल

आजकामेषराशिफल - Mesh Rashifal in Hindi

आज मेष राशि के जातकों का दिन रचनात्मक कार्यों में बीतेगा। यात्रा काफी मनोरंजक और सफल होगी। व्यापारियों का काम-धाम और व्यवसाय बढ़िया चलेगा। आमदनी के योग हैं। यह दिन धार्मिक मामलों में मिला-जुला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप इन चुनौतियों से सीखेंगे और बढ़ेंगे। पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी। आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।

आजकावृषभराशिफल– Vrishabh Rashifal in Hindi

वृष राशि के जातकों को आज के दिन आज के दिन धन प्राप्ति के योग हैं। कहीं निवेश किया पैसा से लाभ प्राप्त होगा। लेकिन आय में अधिक व्यय से बजट बिगड़ सकता है। छात्र आज अपने करियर को लेकर ठोस निर्णय ले सकते है जो आगे चलकर लिए लाभदायक सिद्ध होगा। यह दिन धार्मिक मामलों में अच्छा रहेगा। आप अपनी आध्यात्मिक यात्रा में आगे बढ़ेंगे और आप अपने विश्वासों में दृढ़ होंगे।

आजकामिथुनराशिफल - Mithun Rashifal in Hindi

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन आत्मविश्वास के साथ शुरू होगा। घरवालो का भरपूर साथ मिलेगा। आज आप वाहन खरीदने की सोच सकते हैं। राजनीति से जुड़े जातक नए अभियान में जुट जाएं, समय उत्तम है। यह दिन शिक्षा के मामले में अच्छा रहेगा। आप अपनी पढ़ाई में सफल होंगे और आपके लक्ष्य हासिल होंगे।

आजकाकर्कराशिफल - Kark Rashifal in Hindi

कर्क राशि के जातकों का दिन आज नवीन गतिविधियों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगी। विरोधी मुंह की खाएंगे। आज भूमि या भवन की खरीद-फरोख्त से बचें। जिन्हे रोजगार नहीं है, उन्हें को काम मिलेगा। व्यापारियों और उद्यमियों का व्यवसाय ठीक चलेगा। पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी।

सिंह, कन्या, तुलाऔरवृश्चिककेलिएआज18 September, 2023काराशिफल

आजकासिंहराशिफल - Simha Rashifal in Hindi

सिंह राशि के व्यापारी जातकों का दिन आज व्यापार में नई योजनाओं से शुरू प्रारंभ होगा। घर की सुख-शान्ति में थोड़ी बाधा हो सकता है, किसी छोटी बात को लेकर क्लेश हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। सभी की राय से ही कोई काम करे। यह दिन राजनीतिक मामलों में मिला-जुला रहेगा। आप नई चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।

आजकाकन्याराशिफल - Kanya Rashifal in Hindi

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन परोपकार में गुजरेगा। छात्र और शिक्षक मानसिक कार्यों में बढ़िया काम करेंगे। आज कोई नया निवेश न करें। व्यापार में हानि हो सकती है। राजनीति से जुड़े जातकों की स्थिति आशाजनक रहेगी। मिष्टान भोजन की प्राप्ति होगी। अपनी आध्यात्मिक यात्रा में नए धर्मों और नए विश्वासों के बारे में जानने का अवसर प्राप्त होगा।

आजकातुलाराशिफल - Tula Rashifal in Hindi

तुला राशि के जातक आज के दिन परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपके कुछ पुराने कानूनी अड़चन दूर हो सकते हैं। निजी उद्यम सजे जुड़े जातकों का व्यवसाय ठीक चलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को नयी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। अपनी आध्यात्मिक यात्रा में नेतृत्व करने की जरूरत है। आपको अपने विश्वासों को दूसरों के साथ साझा करने और उन्हें प्रेरित करने की जरूरत है।

आजकावृश्चिकराशिफल - Vrishchik Rashifal in Hindi

वृश्चिक राशि के जो जातक राजनीति से जुड़े हैं, आज उनका दिन लाभकारी रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। छात्रों को आज अध्ययन में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। गृहस्थों को जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। नए वस्त्र की खरीद करेंगे। यह दिन व्यापार के मामले में अच्छा रहेगा। आप अपने व्यापार में सफल होंगे और आपकी आय में वृद्धि होगी।

धनु, मकर, कुम्भऔरमीनकेलिएआज18 September, 2023काराशिफल

आजकाधनुराशिफल - Dhanu Rashifal in Hindi

धनु राशि के जातकों का आज दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। परिवार की चिंता दूर होगी। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। आर्थिक समस्या और अड़चन दूर होगी। आज आप में परोपकार की भावना बलवती होगी। प्रेमियों का पार्टनर के साथ भेंट संभव हैं। अपनी पढ़ाई में नेतृत्व करने की जरूरत है। आपको अपने सहपाठियों को प्रेरित करने और अपने ज्ञान को साझा करने की आवश्यकता है।

आजकामकरराशिफल - Makar Rashifal in Hindi

मकर राशि के जातकों का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। कहीं बाहर जाने का भी योग बन रहा है। दिन आवश्यक सामानों की खरीददारी के लिए बढ़िया है। व्यावसायिक संबंधों में मजबूती आएगी। आज कोई भी काम बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ सिद्ध होगा। अपने राजनीतिक जीवन में नेतृत्व करने की जरूरत है। आपको दूसरों को प्रेरित करने और अपने विचारों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

आजकाकुंभराशिफल - Kumbh Rashifal in Hindi

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन व्यर्थ भागदौड़ से शुरू होगा, लेकिन दोपहर के बाद स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। व्यवसायियों को आमदनी के अतिरिक्त अवसर प्राप्त होंगे। घर में किसी भी विवाद आज बचें। खानपान और स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। आज कहीं फंसा हुआ धन मिलने के योग हैं। यह दिन राजनीतिक मामलों में अच्छा रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे और आपके राजनीतिक करियर में प्रगति होगी।

आजकामीनराशिफल– Meen Rashifal in Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन योग दर्शा रहाहै। आपको आज कही से धन लाभ हो सकता है। अपने काम-काज में जुटे लोगों को बिज़नेस में अच्छी डील मिल सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य शुरू हो सकता है। बेवजह के खर्च पर नियंत्रण रखें। अपने करियर में नेतृत्व करने की जरूरत है। आपको दूसरों को प्रेरित करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें:

>> Raj Kundra Trolled: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी संग गणपति बप्पा लेकर घर पहुंचे राज, फैंस ने तस्वीरों पर किया ट्रोल

>> Maharashtra News: विपक्ष के मोदी को निशाना बनाने पर शिंदे ने कहा, शेर से नहीं लड़ सकतीं भेड़-बकरियां

>> G20 Summit In CG: आज से दो दिवसीय G-20 सम्‍मेलन शुरू, देश-विदेश के 50 से अधिक डेलीगेट्स होंगे शामिल; छत्तीसगढ़िया थीम पर सजी सड़कें

>> Adi Vinayak Temple: गणेश चतुर्थी पर करें गणेश जी के इंसानी मुख की पूजा, यहां स्थित है ये विशेष मंदिर

>> India-China Tensions: चीन के उड़े होश! भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होंगे 175 नए वॉरशिप

hindi me 18 september ka rashifal, aaj ka rashifal, 18 september ka rashifal bhavishy, 18 september 2023 ka rashifal, rashifal in hindi, today rashifal in hindi, 18 september 2023 rashifal in hindi, 18 september rashifal, today’s horoscope in hindi, डेली होरोस्कोप इन हिंदी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article