Aaj ka Rashifal: इस राशि के मेहनती जातकों को कामयाबी मिलेगी, प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क होगा, कार्यसिद्धि होगी, जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal: इस राशि के मेहनती जातकों को कामयाबी मिलेगी, प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क होगा, कार्यसिद्धि होगी, जानें अपना राशिफल.

Aaj ka Rashifal - 15 September 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 15 सितंबर को दिन शुक्रवार है। आज भाद्रपद (भादो) शुक्ल पक्ष मास की प्रतिपदा (प्रथमा) तिथि है।

आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ शुभ योग की युति के संयोग हैं। चंद्रमा आज राशि परिवर्तन कर सिंह राशि से कन्या राशि, जो कि बुध की राशि है, में प्रवेश कर रहे हैं। सिंह राशि में ही गोचर कर रहे हैं।

इन युतियों और योग के साथ सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए 15 सितंबर 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें अपना आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal):

मेष, वृषभ, मिथुनऔरकर्ककेलिएआज15 September, 2023काराशिफल

आजकामेषराशिफल - Mesh Rashifal in Hindi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन धार्मिक क्रियाकलाप और अध्यात्म में रुझान प्रेरित रहेगा। आज धन संबंधी राजकीय बाधा दूर होने के योग हैं। व्यापारियों के कारोबार और व्यवसाय में आय-वृद्धि होगी। घरेलु और पारिवारिक वातावरण संतोषप्रद रहेगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन अच्छा रहेगा। खर्च पर अंकुश रखें।

आजकावृषभराशिफल– Vrishabh Rashifal in Hindi

वृष राशि के जातकों का दिन आज सभी के साथ मत और मन एक बनाकर चलने में लाभप्रद रहेगा। छात्र अध्ययन में ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। माताजी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मेहनती जातकों को कामयाबी प्राप्त होगी, प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क स्थापित बनेगे। रुके हुए काम में कार्यसिद्धि होगी।

आजकामिथुनराशिफल - Mithun Rashifal in Hindi

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन अनेक नए कार्यों और प्रोजेक्ट के विचार-विमर्श में व्यतीत होगा। ऑफिस में कर्मचारियों के कार्यों में परिवर्तन हो सकता है। आज टीम वर्क में काम करें, महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की योजना सफल होगी। लेकिन, आज किसी काम में तत्काल सफलता की अधिक उम्मीद न रखें।

आजकाकर्कराशिफल - Kark Rashifal in Hindi

कर्क के जातकों का दिन आज वाणी पर संयम रखने और मोल-तोल कर बोलने का दिन है। किसी मुद्दे पर बहस झगडे का रूप ले सकता है, इसलिए वाणी पर अंकुश रखें। आपकी बात किसी मित्र के दिल पर लग सकती है। मित्रता टूट सकती है। आज किसी प्रकार का निवेश न करें। कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार अवश्य कर ले।

सिंह, कन्या, तुलाऔरवृश्चिककेलिएआज15 September, 2023काराशिफल

आजकासिंहराशिफल - Simha Rashifal in Hindi

सिंह राशि के जातकों का आज का दिन आर्थिक सबलता से भरा होगा। आपको आज आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। दीर्घकालिक समृद्धि के लिए योजनाबद्ध उपायों को लागू करने का आज अच्छा समय है। धर्म और अध्यात्म की ओर रुझान बढेगा। स्वास्थ्य उत्तम और मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा मनोरंजक, सफल और मनोनुकूल रहेगी।

आजकाकन्याराशिफल - Kanya Rashifal in Hindi

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन हंसी-खुशी भरा और उत्तम रहेगा। बुजुर्गों और गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। बेरोजगारों को काम प्राप्त होगा। जमीन की ठेकेदारी से जुड़े लोगों को नए कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त होंगे। जीवन में कोई नया साथी मिल सकता है। समर्पित भाव से आगे बढें। बिगड़े हुए काम बनेंगे।

आजकातुलाराशिफल - Tula Rashifal in Hindi

तुला राशि के जातकों का आज का दिन और समय अनुकूलता भरी रहेगी। कार्यसिद्धि के लिए इसका लाभ उठाएं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आपका मन आनंदित रहेगा। दिया हुआ कर्ज और रकम वापस प्राप्त हो सकती है। नौकरी में अधिकारियों का प्रभाव बढ़ेगा। कर्मचारी भी संतुष्ट रहेंगे।

आजकावृश्चिकराशिफल - Vrishchik Rashifal in Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन कारोबार में पैसों का मामला कहीं उलझ सकता है। लेकिन नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि होगी। मौसम के प्रभाव से स्वास्थ्य तनिक मंद रहेगा। आज उत्तेजित होने से बचें। जीवनसाथी से मनमुटाव संभव है। किसी दूरस्थ यात्रा का योग बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु, मकर, कुम्भऔरमीनकेलिएआज15 September, 2023काराशिफल

आजकाधनुराशिफल - Dhanu Rashifal in Hindi

धनु राशि के जातक आज स्वस्थ और प्रसन्नचित्त रहेंगे। लेकिन, आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में शीघ्रता बिलकुल न करें। महत्वपूर्ण कागजात और दस्तावेज संभालकर रखें। प्रेमीजन आज अपने दिल की बात कह देंगे तो परिणाम बेहतर रहेगा। वाहन संभल कर चलाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आजकामकरराशिफल - Makar Rashifal in Hindi

मकर राशि के जातकों का आज का दिन ज्ञान-ध्यान और धर्म-अध्यात्म की ओर अग्रसर होगा। बेरोजगारी दूर होने योग हैं। स्त्रियों को आज नए वस्त्र और आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में आज आपका रसूख और प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा सफल रहेगी। कोई पुराना निवेश आज अनुकूल लाभ देगा। खर्च का ध्यान रखें।

आजकाकुंभराशिफल - Kumbh Rashifal in Hindi

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन उलझे मुद्दों और विवादों को निपटाने का दिन है। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। किसी के आत्मसम्मान को ठेस न पहुंचाएं। खर्च पर अंकुश रखें, अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक समरसता बनी रहेगी।

आजकामीनराशिफल– Meen Rashifal in Hindi

मीन राशि के जातकों का आज का भारी खर्चे का दिन है। किसी नई वस्तु या गैजेट खरीदने के योग हैं। परिवार में सभी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सगे संबंधियों से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। मानसिक सबलता बनी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। छात्र आंतरिक मोटिवेशन से काम करेंगे।

ये भी पढ़ें: 

>> Aditya-L1: आदित्य एल1 ने चौथी बार सफलतापूर्वक कक्षा परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी की

>> CG Election 2023: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा आज, कल आएंगे दिल्ली के CM केजरीवाल

>> Anti Corruption Portal: दिल्ली में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए उपराज्यपाल सक्सेना लॉन्च करेंगे पोर्टल, पढ़ें पूरी खबर

>> MP Election 2023: आज शाम जारी हो सकती है BJP की दूसरी लिस्ट, दिल्ली में बैठक के बाद नाम फाइनल, जन आक्रोश को लेकर कांग्रेस की बड़ी Meeting

>> रूस ने अमेरिका के दो राजनयिकों को किया निष्कासित, सात दिनों के भीतर देश छोड़ने का दिया आदेश

hindi me 15 september ka rashifal, aaj ka rashifal, 15 september ka rashifal bhavishy, 15 september 2023 ka rashifal, rashifal in hindi, today rashifal in hindi, 15 september 2023 rashifal in hindi, 15 september rashifal, today’s horoscope in hindi, 15 september राशिफल, डेली होरोस्कोप इन हिंदी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article