Aaj ka Rashifal: धनु को आर्थिक लाभ के योग, मकर को मेहनत करने पर ही मिलेगा लाभ, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal: धनु को आर्थिक लाभ के योग, मकर को मेहनत करने पर ही मिलेगा लाभ, कुंभ मीन दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-7-oct-2025-mangalvar-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-jyotish-horoscope-astrology-hindi-news-pds

Aaj-ka-Rashifal-7 oct-2025-Dhanu-makar-kumbh-meen-daily horoscope

Aaj-ka-Rashifal-7 oct-2025-Dhanu-makar-kumbh-meen-daily horoscope

Aaj ka Rashifal 7 Oct 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: 7 अक्टूबर मंगलवार सोमवार का दिन कुछ जातकों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा। किस पर कृपा बरसेगी, ग्रहों की चाल धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या लेकर आएगी। पढ़ें आज का राशिफल (Today Daily Horoscope)।

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल 7 अक्टूबर

धनु राशि दैनिक राशिफल

धनु राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। हालांकि इसे दौरान आपको खर्च भी बढ़ेंगे। रिश्तेदार और मित्र आपका सहयोग करेंगे।

7 अक्टूबर को आपको विवादित मुद्दों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। नए विचारों से फायदा होगा, लेकिन नकारात्मक सोच से हानि हो सकती है। मंगलवार को आपका शुभ अंक 3 शुभ रंग पीला रहेगा। भगवान विष्णु को केले का भोग लगाने से लाभ होगा।

मकर राशि दैनिक राशिफल

मकर राशि वालों को सफलता के लिए मेहनत करनी होगी। नौकरीपेशा लोगों को संघर्ष झेलना पड़ सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। सरकारी नौकरी वालों को सम्मान मिलेगा।
7 अक्टूबर को आपका शुभ अंक 8 शुभ रंग काला रहेगा। शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करने से लाभ होगा।

कुंभ राशि दैनिक राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन पक्ष में रहेगा। आपकी योजनाएं पूरी होंगी। यदि आप कारोबारी हैं तो आपको निवेश में फायदा होगा। किसी कन्या को वस्त्र दान करने से शुभ अवसर मिलेंगे। अनावश्यक विवादों से बचें। मंगलवार के लिए आपका शुभ अंक 4 शुभ रंग नीला रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है।

मीन राशि दैनिक राशिफल

मीन राशि वालों को कानूनी मामलों से तनाव झेलना पड़ सकता है। कहीं निवेश करने से पहले सोच-समझकर करें। सहकर्मी आपकी कार्यशैली से असंतुष्ट रह सकते हैं, लेकिन आपके नए विचार लाभ दिलाएंगे। मंगलवार के लिए आपका शुभ अंक 7 शुभ रंग हल्का नीला रहेगा। तुलसी के पौधे में जल दें और दीपक जलाने से लाभ होगा।

यह भी पढ़ें:  Diwali-Chhath Special Trains: दिवाली-छठ पर दिल्ली, मुंबई, गुजरात और बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article