Aaj ka Rashifal: धनु को मिल सकता है कोई बड़ा पद, मकर के लिए उत्तम है शनिवार, पढ़ें मकर कुंभ का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 7 June 2025 Shanivar Tithi Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: धनु को मिल सकता है कोई बड़ा पद, मकर के लिए उत्तम है शनिवार, पढ़ें मकर कुंभ का दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-7-june-2025-shanivar-nirjala-ekadashi-tithi-daily-horoscope-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-love-career-family-dainik-rashifal-astrology-hindi-news-pds

Aaj ka Rashifal 7 June 2025 mesh vrash mithun kark

Aaj ka Rashifal 7 June 2025 mesh vrash mithun kark

Aaj ka Rashifal 7 June 2025 Shanivar Tithi Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope:  शनिवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी तिथि ( Ekadashi Tithi) रहेगी। शनिवार 7 जून का दिन राशि चक्र की आखिरी चार राशि के लिए खास रहेगा।

शनिवार को ग्रहों की चाल (Grah Gochar) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल का धनु, मकर, कुंभ, मीन आज 7 जून का राशिफल (Today Horoscope)।

धनु, मकर, कुंभ, मीन का दैनिक राशिफल

धनु राशि (Sagittarius) दैनिक राशिफल 7 जून 2025

धनु राशि वालों के मन में नए आयडिया आएंगे। इसे आप अपने विजनिस में एप्लाई कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पार्टी उन्हें कोई बड़ा पद दे सकते हैं। जनता में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। लोहे का व्यापार करने वालों पर शनिवार को शनि देव मेहरबान रहेेगे। आपके व्यापार में वृद्धि होगी।

पूजा के बाद पानी में गंगाजल मिलाकर पूरे घर में छिड़कने से लाभ होगा।

मकर राशि (Capricorn) दैनिक राशिफल 7 जून 2025

सरकारी परीक्षा की तैयारी में सफलता पाने के लिए आपको मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। थोक विक्रेताओं के लिए दिन बेहद खास रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग आपको लाभ दिला सकता है।

अनाथ आश्रम में बच्चों को भोजन सामग्री बांटने से लाभ होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) दैनिक राशिफल 7 जून 2025

कुंभ राशि वालों के काम की हर तरफ तारीफ होगी। हर कोई आपके व्यवहार से प्रभावित होकर उसे अपनाने का प्रयास करेगा। सामाजिक कार्यों के लिये दिन बेहद उत्तम है। अगर किसी सामाजिक संगठन को स्थापित करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन बेहतर है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो हो सकता है अधिकारी आपके काम को लेकर आपको अवॉर्ड दें।

घर में देशी घी का दीपक जलाने से लाभ होगा।

मीन राशि (Pisces) दैनिक राशिफल 7 जून 2025

मीन राशि वालों में आर्ट एंड क्राफ्ट से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर होने वाला है। हो सकता है आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का मौका मिले। परिवार को ज्यादा समय दे पााएंगे। हो सकता है परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लॉन भी बनाएं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि 7 जून को बढ़ेगी। अगर कोई छोटा उद्योगों में निवेश के लिये दिन अच्छा साबित हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article