Aaj ka Rashifal: मेष का दिन रहेगा शुभ, वृषभ को व्यापार में लाभ की संभावना, मिथुन-कर्क राशिफल

Aaj ka Rashifal 5 Oct 2025 Ravivar Mesh Vrash Mihtun Kark Daily Horoscope: Aaj ka Rashifal: मेष का दिन रहेगा शुभ, वृषभ को व्यापार में लाभ की संभावना, मिथुन-कर्क राशिफल aaj-ka-rashifal-5-oct-2025-Ravivar-daily-horoscope-mesh-vrash-mithun-kark-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-xap

Aaj ka Rashifal: मेष का दिन रहेगा शुभ, वृषभ को व्यापार में लाभ की संभावना, मिथुन-कर्क राशिफल

Aaj ka Rashifal 5 Oct 2025 Ravivar Mesh Vrash Mihtun Kark Daily Horoscope: 5 अक्टूबर रविवार का दिन कुछ जातकों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा। किस पर कृपा बरसेगी, ग्रहों की चाल धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या लेकर आएगी। पढ़ें आज का राशिफल (Today Daily Horoscope)।

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल 4 अक्टूबर

मेष राशि दैनिक राशिफल (Mesh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। व्यापार या व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं और परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जाने की संभावना भी है। हालांकि, विरोधियों से थोड़ा सावधान रहें। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा और कोई बड़ा काम आज सफलतापूर्वक पूरा हो सकता है। शुभ अंक 9 है और शुभ रंग लाल। आज के दिन हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

वृषभ राशि दैनिक राशिफल (Vrishabha Rashifal)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जो भविष्य में सफलता दिलाएगा। व्यापार में लाभ की संभावना है और मित्रों या संबंधियों से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने या यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में नए अवसर खोलेगी। शुभ अंक 6 और शुभ रंग सफेद है। मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि दैनिक राशिफल (Mithun Rashifal)

मिथुन राशि के जातकों को आज लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यापार में आज कोई नया काम शुरू करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य और खानपान पर ध्यान दें। दिन के दूसरे भाग में कुछ राहत और सुकून मिलेगा। शुभ अंक 5 है और शुभ रंग हरा। आज भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें, लाभ मिलेगा।

कर्क राशि दैनिक राशिफल (Karka Rashifal)

कर्क राशि वालों को आज हर काम सोच-समझकर करना चाहिए। किसी बड़े निर्णय में जल्दबाज़ी करने से बचें और नई साझेदारी से जुड़े कार्यों में विशेष सतर्कता रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संयम और धैर्य ही आज आपकी सफलता की कुंजी साबित होंगे। शुभ अंक 2 है और शुभ रंग दूधिया सफेद। आज भगवान शिव को जल अर्पित करें, दिन शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: सिंह को लापरवाही पड़ सकती है भारी, कन्या वाले बड़ा निवेश करने से बचें, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article