Aaj ka Rashifal: धनु वाले विरोधियों से रहें सतर्क, मकर को नौकरी में प्रमोशन के योग, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 5 Oct 2025 Shanivar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: धनु वाले विरोधियों से रहें सतर्क, मकर को नौकरी में प्रमोशन के योग, कुंभ मीन दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-5-oct-2025-dhanu-makar-kumbh-meen-shardiya-navratri-daily-horoscope-astrology-hindi-news-pds

Aaj-ka-Rashifal-5 oct-2025-Dhanu-makar-kumbh-meen-shardiya-navratri-daily-horoscope

Aaj-ka-Rashifal-5 oct-2025-Dhanu-makar-kumbh-meen-shardiya-navratri-daily-horoscope

Aaj ka Rashifal 5 Oct 2025 Shanivar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: 5 अक्टूबर रविवार का दिन कुछ जातकों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा। किस पर कृपा बरसेगी, ग्रहों की चाल धनु, मकर, कुंभ, मीन  के लिए क्या लेकर आएगी। पढ़ें आज का राशिफल (Today Daily Horoscope)।

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल 5 अक्टूबर

धनु राशि दैनिक राशिफल

धनु राशि वालों को रविवार को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपके विरोधियों के षड्यंत्र और विवाद का शिकार हो सकते हैं। इसलिए इससे दूर रहें। यदि आप व्यापारी हैं तो हानि के योग बनते दिख रहे हैं। यदि नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपके लिए दिन शुभ नहीं है। हालांकि संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखने की जरूरत है।

5 अक्टूबर को आपका लकी नंबर 3 और लकी कलर पीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।

मकर राशि दैनिक राशिफल

मकर राशि वाले संडे 5 अक्टूबर को कोई नया वाहन या कीमती वस्तु खरीदने का प्लान बना सकते हैं। सेहत आपकी पहले से बेहतर रहेगी। व्यापार में लाभ और सहयोगियों का साथ आपको मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या सम्मान मिलने के योग बनते दिख हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। रविवार के लिए आपका शुभ अंक शुभ अंक 8 और शुभ रंग काला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि दैनिक राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपके सोचे समझे कार्य समय पर पूरे होंगे। आपको वाहन चलाने में सावधानी रखनी होगी। खराब मौसम के चले सेहत पर असर हो सकता है। लेकिन व्यापार में बड़ी सफलता मिलेगी। आपके अटके काम दोबारा शुरू होंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

रविवार को आपका लकी नंबर 5 और लकी कलर नीला रहेगा। रविवार के ज्योतिषीय उपाय में आपको हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जा रही है।

मीन राशि दैनिक राशिफल

मीन राशि वालों को कार्य में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी आपके काम में परेशानी वर्ग परेशानी खड़ी कर सकते हैं। व्यापारियों को हानि हो सकती है। स्वास्थ्य आपका सामान्य रहेगा। आपको मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। परिवार में पैतृ​क संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं।

5 अक्टूबर के लिए आपका शुभ अंक 7 और शुभ रंग हल्का हरा रहेगा। आप यदि भगवान विष्णु को पीली तुलसी अर्पित करेंगे तो आपको लाभ होगा।

यह भी पढ़े:  Diwali 2025 Kab Hai: कब है दीवाली, 20 या 21 अक्टूबर, क्या है विश्व हिन्दू परिषद और पंडितों का मत, देखें सही डेट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article