Aaj Ka Rashifal: कन्या राशि का बढ़ेगा खर्च, तुला को हो सकती है पेट संबंधी परेशानी, जानें सिंह-वृश्चिक का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 5 Nov Kartik Purnima Wednesday: आज 5 नवंबर 2025 को सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशियों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। जानें दिनभर का राशिफल- करियर, रिश्ते और स्वास्थ्य पर ग्रहों का असर।

Aaj Ka Rashifal 05 Nov 2025, Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope

Aaj Ka Rashifal 05 Nov 2025, Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope

Aaj Ka Rashifal 05 Nov 2025, Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope : आज का दिन ग्रहों की दृष्टि से अत्यंत शुभ और ऊर्जावान है। आज अश्विनी नक्षत्र, सिद्धि योग और कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2025) का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन गंगा स्नान, दीपदान और भगवान विष्णु की आराधना (Vishnu Puja) करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। चंद्रमा आज मेष राशि (Aries) में रहेंगे, जहां सूर्य और शुक्र का शुभ प्रभाव मिल रहा है।

इसलिए कुछ को आर्थिक लाभ मिलेगा तो कुछ को रिश्तों में संयम बरतना होगा। आइए जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal)।

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

आज ग्रहों की चाल जीवन में नए परिवर्तन ला रही है। जिन राशियों पर सूर्य, चंद्र और शुक्र की दृष्टि अनुकूल है, उनके लिए यह दिन सफलता, मान-सम्मान और प्रेम की प्रगाढ़ता लाएगा। वहीं कुछ राशियों को धैर्य और विवेक से काम लेना होगा।

सिंह राशि (Leo Horoscope) 

आज का दिन परिश्रम की परीक्षा लेने वाला रहेगा। आलस्य त्यागकर मेहनती कार्यों में जुटें- यही सफलता की कुंजी है। व्यापारी वर्ग को अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए। आर्थिक प्रबंधन पर ध्यान दें। युवाओं को पुराने तरीकों से हटकर नए उपाय आजमाने होंगे। सेहत के लिए बासी भोजन से बचें।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

कठिन परिस्थिति में भी आप अपने काम पूरे करने में सफल रहेंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। विज्ञापन या प्रचार से जुड़े कार्यों में खर्च बढ़ सकता है। रिश्तों में शक से बचें और पार्टनर पर विश्वास बनाए रखें। घर साफ-सुथरा रखें, अचानक मेहमान आ सकते हैं। स्किन एलर्जी से सतर्क रहें।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज धैर्य की कमी रह सकती है, लेकिन जल्दबाज़ी से बचें। ट्रांसपोर्ट से जुड़े व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। दोस्तों के साथ अचानक यात्रा की योजना बन सकती है। जीवनसाथी से मिलने का अवसर मिलेगा। घरेलू कार्यों में लापरवाही न करें। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, खानपान संयमित रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आज दूसरों का सहयोग और भाग्य दोनों ही आपके साथ रहेंगे। व्यापार में समझदारी से फैसले लें। कम्युनिकेशन गैप रिश्तों को प्रभावित कर सकता है, इसलिए संवाद बनाए रखें। घर के छोटे सदस्यों से सख्ती न बरतें। पाचन तंत्र कमजोर है- भारी और तला भोजन न करें।

धार्मिक रूप से क्यों खास है 5 नवंबर का दिन

कार्तिक पूर्णिमा को हिंदू धर्म में सबसे शुभ तिथियों में माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु और शिव की पूजा, दीपदान और गंगा स्नान का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन किया गया एक पुण्यकर्म हजार गुना फल देता है।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 5 Nov : मेष को बिजनेस में फायदा, वृषभ के सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, जानें मिथुन और कर्क राशि का हाल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article