Aaj ka Rashifal: धनु के लिए बुधवार को शुभ संकेत, मकर वाले क्रोध पर रखें नियंत्रण, कुंभ-मीन का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 4 June 2025 Budhvar Navmi Tithi Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope:धनु के लिए बुधवार को शुभ संकेत, मकर वाले क्रोध पर रखें नियंत्रण, कुंभ-मीन का दैनिक राशिफल

Aaj-ka-Rashifal-4--June--Dhanu-Makar-Kumbh-Meen-Saptahik-Rashifal-Astrologh-Hindi-News

Aaj-ka-Rashifal-4--June--Dhanu-Makar-Kumbh-Meen-Saptahik-Rashifal-Astrologh-Hindi-News

Aaj ka Rashifal 4 June 2025 Budhvar Navmi Tithi Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: बुधवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमीं तिथि ( Navmi Tithi) रहेगी। बुधवार 4 जून का दिन राशि चक्र की आखिरी चार राशि के लिए खास रहेगा।

बुधवार को ग्रहों की चाल (Grah Gochar) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल का धनु, मकर, कुंभ, मीन आज 4 जून का राशिफल (Today Horoscope)।

धनु, मकर, कुंभ, मीन का दैनिक राशिफल

धनु राशि (Sagittarius) दैनिक राशिफल 4 June 2025

धनु राशि वालों के लिए बुधवार का दिन अनुकूलता का संकेत दे रहा है। यदि आप लव लाइफ में हैं तो दिन खूबसूरत बनाने में लगे रहेंगे। हो सकता है अपने पार्टनर के लिए कोई अच्छी ड्रेस खरीदें। इससे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। गृहस्थ जीवन में चल रहीं गलतफहमियां भी दूर होंगी। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। खानपान पर ध्यान देंगे की सलाह आपको दी जा रही है।

मकर राशि (Capricorn) दैनिक राशिफल 4 June 2025

मकर राशि वालों के लिए 4 जून का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों से अनबन हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी बात को लेकर मन में दुविधा हो तो दूर करें। सामाजिक कार्यों से परिवार का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में है तो पारिवारिक माहौल खुश रहेगा। शादीशुदा हैं तो पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। खर्चों पर कंट्रोल करें।

Aaj ka Rashifal: धनु वाले काम पूरे होने से रहेंगे खुश, कुंभ वाले करियर को लेकर ले सकते हैं बड़ा फैसला, मकर-मीन का हाल

कुंभ राशि (Aquarius) दैनिक राशिफल 4 June 2025

कुंभ राशि वालों बुधवार का दिन सेहत के लिहाज से ठीक नहीं है। पेट दर्द, एसिडिटी आदि की शिकायत हो सकती है। इसलिए ध्यान रखें। पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। पारिवारिक
माहौल आपका खुशनुमा रहेगा। व्यापार में मेहनत से ही सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन प्यार मिलेगा। जीवनसाथी आपको खुश करने की पूरी कोशिश करेंगे। लव लाइफ में हैं तो पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दैनिक राशिफल 4 June 2025

मीन राशि वालों के लिए बुधवार का दिन अनुकूल रहेगा। परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नया करने की सोचेंगे। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों पर अपनी छाप छोड़ेंगे। फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। लव लाइफ में पार्टनर से झगड़ा करने से बचें। लेकिन सहयोगियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, इसलिए सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: मेष को लव पार्टनर दे सकता है कोई गिफ्ट, वृष का रोमांस में बीतेगा दिन, मिथुन-कर्क का दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article