Aaj ka Rashifal: सिंह वाले उधार देने से बचें, कन्या वाले करियर में लें माता-पिता की सलाह, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 31 July 2025 Guruvar Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: सिंह वाले उधार देने से बचें, कन्या वाले करियर में लें माता-पिता की सलाह, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-31-july-2025-guruvar-daily-horoscope-mesh vrash mithun kark-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

Aaj-ka-Rashifal-31--July--singh-kanya-tula-vrashchik--Dainik-Rashifal-Astrology-News

Aaj-ka-Rashifal-31--July--singh-kanya-tula-vrashchik--Dainik-Rashifal-Astrology-News

Aaj ka Rashifal 31 July 2025 Guruvar Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार गुरुवार 31 जुलाई को सावन माह की शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि रहेगी। ऐसे में गुरुवार 31 जुलाई पर बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।

गुरुवार 31 जुलाई को ग्रहों की चाल (July Grah Gochar 2025) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल के लिए दैनिक राशिफल आज गुरुवार 31 जुलाई का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।

Aaj ka Rashifal: धनु को अंजान व्यक्ति से लाभ के योग, मकर वाले धैर्य से लें काम, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक राशि

सिंह राशि दैनिक राशिफल

(Singh Rashi 31 July Rashifal) 

सिंह राशि वालों के लिए 31 जुलाई का दिन खास होगा। आप चंचल स्वभाव दर्शाएंगे। कोई आपसे उधार पैसों की मांग कर सकता है। इसे देने से पहले उसकी जांच पड़ताल कर लें वरना पैसा फस सकता है। कोई भी फ़ैसला लेने से पहले माता-पिता की सलाह ले लें।

कोई आपको ख़ुश करने की कोशिश करेगा। एकाग्रता की कमी के चलते काम में मन नहीं लगेगा। आप कोई नई बुक खरीद सकते हैं। यदि शादीशुदा हैं तो दिन खास रहेगा। जीवन साथी के साथ अपनी फीलिंग शेयर करें।

31 जुलाई को आपको ज्योतिषीय उपाय में पूजा स्थल में सफेद शंख की स्थापना करके उसकी नियमित पूजा करने से आर्थिक उन्नति में लाभ होगा।

Aaj ka Rashifal: बड़ों के आशीर्वाद से बनेंगे धनु के काम, मकर को मिल सकती है बड़ी डील, कुंभ मीन का दैनिक राशिफल

कन्या राशि दैनिक राशिफल

(Kanya Rashi 31 July Rashifal) 

कन्या राशि वालों को ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचने की सलाह दी जा रही है। सेहत का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है। 31 जुलाई को आपको बच्चों का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जा रही है।

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही न करें। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। प्यार पाने के लिए साहस दिखाएं। करिअर के लिए दिन खास होगा।

कोई नया डिसीजन ले सकते हैं। इसमें माता पिता से सलाह जरूर ले लें। लव लाइफ में हैं तो आप अपने पार्टनर से शिकायत करेंगे।
गुरुवार को ज्योतिषीय उपाय में घर में पौधों के गमलों में, बाथरुम में हरे पत्थर के दाने या हरा मार्बल रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Monthly Horoscope August 2025: धनु के लिए उतार-चढ़ाव लाएगा अगस्त, मकर वाले चलें तकनीक के साथ, कुंभ-मीन का मासिक राशिफल

तुला राशि दैनिक राशिफल 31 जुलाई

(Tula Rashi 31 July Rashifal) 

तुला राशि वालों को नकारात्मकता से बचना होगा। भावनाओं और वृत्तियों पर लगाम रखने की सलाह आपको दी जा रही है। आपकी रुढ़िवादिता और पुरानी सोच से बचना होगा। वरना आपकी तरक्की में बाधा आ सकती है।

किसी खास से कई दिनों से मुलाकात न होना आपको मानसिक तनाव दे सकता है। यदि लव लाइफ में हैं तो दिन उत्तम रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए काम आ सकती है। दोपहर के बाद दिन शुभ रहेंगे।

दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा। गुरुवार का दिन आपके जीवन में प्यार और रोमांस लेकर आएगा। 31 जुलाई के ज्योतिषीय उपाय में पलाशपुष्पसंकाशं तारकाग्रहमस्तकम्। रौद्रंरौद्रत्मकं घोरं तं केतुं प्रणमाम्यहम।। मंत्र का 11 बार उच्चारण करने की सलाह आपको दी जा रही है।

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल 31 जुलाई

(Vrashchik Rashi 31 July Rashifal) 

वृश्चिक राशि वालों को नकारात्मक रवैये से बचना होगा। आपको अपने जीवन में असफल होने के कारणों का पता लगाना होगा। व्यस्ततम शैड्यूल से बाहर आकर दोस्तों के साथ समय बिताएंगे।

काम को लेकर चल रही थकान दूर होगी। 31 जुलाई का दिन राहत महसूस कराएगा। काम के बाद आप परिवार वालों के साथ कहीं बाहर मौज मस्ती का प्लान बना सकते हैं।

आपके जीवनसाथी आपसे प्रभावित होंगे। 31 जुलाई के ज्योतिषीय उपाय में आपको प्लास्टर ऑफ़ पेरिस से बनी मूर्तियां घर में रखने की सलाह दी जा रही है। इससे आपको स्वास्थ्य लाभ होगा।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: बड़ों के आशीर्वाद से बनेंगे धनु के काम, मकर को मिल सकती है बड़ी डील, कुंभ मीन का दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article