Aaj ka Rashifal: बहते पानी में लहसुन बहाने से मेष के बनेंगे काम, वृष वाले सेहत को लेकर रहें अलर्ट, मिथुन-कर्क का राशिफल

Aaj ka Rashifal 31 July 2025 Guruvar Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: बहते पानी में लहसुन बहाने से मेष के बनेंगे काम, वृष वाले सेहत को लेकर रहें अलर्ट, मिथुन-कर्क का राशिफल aaj-ka-rashifal-31-july-2025-guruvar-daily-horoscope-mesh vrash mithun kark -rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds/

Aaj-ka-Rashifal-31---July-mesh-vrash-mithun-kark--Dainik-Rashifal-Astrology-News

Aaj-ka-Rashifal-31---July-mesh-vrash-mithun-kark--Dainik-Rashifal-Astrology-News

Aaj ka Rashifal 31 July 2025 Guruvar Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार गुरुवार 31 जुलाई को सावन माह की शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि रहेगी। ऐसे में गुरुवार 31 जुलाई पर बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।

गुरुवार 31 जुलाई को ग्रहों की चाल (July Grah Gochar 2025) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि का दैनिक राशिफल के लिए दैनिक राशिफल आज गुरुवार 31 जुलाई का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।

मेष, वृष, मिथुन, कर्क

मेष राशि दैनिक राशिफल 

(Mesh Rashi 31 July Rashifal) 

मेष राशि वालों के काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी। अभी तक अटके सभी काम आपके पूरे होंगे। घर की जरुरतों के लिए सामान की खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव आएगा। परिवार में दबदबा बनाए रखने की आदत को बदलना होगा। परिवार के साथ सुख दुख में साथ निभाना होगा।

आपकी मदद करने वाला व्यवहार लोगों को खुशियां देगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आपके लिए अच्छा दिन है। घर पर मेहमान का आगमन हो सकता है। मेहमान नवाजी में समय और पैसा दोनों बर्बाद होंगे।

जीवनसाथी की बातों को नज़रअन्दाज़ करने की बजाए उनपर ध्यान देने की जरूरत है। 31 जुलाई को ज्योतिषीय उपाय बताए जा रहे हैं। आपको आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए लहसुन या प्याज की गाँठ बहते जल में प्रवाहित करने से लाभ होगा।

वृष राशि दैनिक राशिफल

(Vrash Rashi 31 July Rashifal) 

वृष राशि वालों को सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। आपको खुद अपना डॉक्टर बनने से बचना होगा। दवाई पर ​निर्भरता से बचें। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको बिजनिस में घाटा हो सकता है। निवेश बढ़ने के संकेत हैं। दूसरों की ज़रूरतों को भी ध्यान रखकर उनकी मदद करनी होगी। बच्चों पर ध्यान देने की सलाह आपको दी जा रही है। यदि लव लाइफ में हैं तो आपका दिन रोमांस में बीतेगा। लेखक और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए गुरुवार का दिन खास रहेगा। खाली समय में कोई गेम आपका मन बहलाएगा। दुर्घटनाओं से बचना होगा। 31 जुलाई को आपको सेहत के प्रति सतर्क रहन होगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको सेहत को बेहतर बनाने के लिए संभव हो तो भोजन में तांबे या सोने की चम्मच का उपयोग करें।

Aaj ka Rashifal: सिंह वाले उधार देने से बचें, कन्या वाले करियर में लें माता-पिता की सलाह, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

मिथुन राशि दैनिक राशिफल

(Mithun Rashi 31 July Rashifal) 

मिथुन राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन आत्मविश्वास बढ़ाएगा। आपका एनर्जी लेबल हाई रहेगा। आर्थिक हानि की आशंका है। धन संचय में परेशानी आ सकती है। गुरुवार का दिन मानसिक तनाव कराएगा।

रिश्तेदारों से गुड न्यूज मिल सकती है। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नई साझीदारी 31 जुलाई को लाभकारी रहेगी। परोपकार और सामाजिक कार्य आपको आकर्षित करेंगे। आपके द्वारा किए गए काम आपको सकारात्मक बदलाव लाएंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।

31 जुलाई को ज्योतिषीय उपाय में आपको अच्युतं केशवं विष्णुं हरिं सत्यं जनार्दनम्। हंसं नारायणं चैवमेतन्नमाष्टकम् पठेत।। का जाप करने की सलाह दी जा रही है। इससे आपके जीवन में आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे।\

Monthly Horoscope August 2025: धनु के लिए उतार-चढ़ाव लाएगा अगस्त, मकर वाले चलें तकनीक के साथ, कुंभ-मीन का मासिक राशिफल

कर्क राशि दैनिक राशिफल

(Kark Rashi 31 July Rashifal) 

कर्क राशि वालों को जीवन शैली बदलने की सलाह दी जा रही है। आपको अपनी समस्याओं का हल स्वयं ढूंढना होगा। किसी के सामने अपना दुखड़ा रोने से लाभ नहीं होगा। किसी से बार बार मदद मांगने की आदत आपके बदलनी होगी। अगर आप विदेश में व्यापार करते हैं तो आपके लिए दिन धन लाभ के योग बनाएगा।

परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। अगर लव लाइफ में हैं तो आपको रोमांस आसमान पर होगा। दिन अच्छा है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए आपके पास कई मौके आएंगे। यदि आप आईटी क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको विदेश से आफर मिलेगा। बिना वजह किसी से न उलझें। समय बर्बाद होगा। मूउ भी खराब होगा। गुरुवार को ज्योतिषीय उपाय में आपको खुशहाल पारिवारिक जीवन के लिए शनिदेव का तेल से अभिषेक करने की सलाह दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: बड़ों के आशीर्वाद से बनेंगे धनु के काम, मकर को मिल सकती है बड़ी डील, कुंभ मीन का दैनिक राशिफल

नोट: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article