Aaj ka Rashifal: बड़ों के आशीर्वाद से बनेंगे धनु के काम, मकर को मिल सकती है बड़ी डील, कुंभ मीन का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 31 July 2025 Guruvar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: बड़ों के आशीर्वाद से बनेंगे धनु के काम, मकर को मिल सकती है बड़ी डील, कुंभ मीन का दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-31-july-2025-guruvar daily-horoscope-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

Aaj-ka-Rashifal-31--July-Dhanu-makar-Kumbh-Meen-Dainik-Rashifal-Astrology-News

Aaj-ka-Rashifal-31--July-Dhanu-makar-Kumbh-Meen-Dainik-Rashifal-Astrology-News

Aaj ka Rashifal 31 July 2025 Guruvar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार गुरुवार 31 जुलाई को सावन माह की शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि रहेगी। ऐसे में गुरुवार 31 जुलाई पर बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।

गुरुवार 31 जुलाई को ग्रहों की चाल (July Grah Gochar 2025) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं धनु, मकर, कुंभ, मीन का दैनिक राशिफल के लिए दैनिक राशिफल आज गुरुवार 31 जुलाई का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।

धनु, मकर, कुंभ, मीन का दैनिक राशिफल

धनु राशिफल दैनिक राशिफल 31 जुलाई

धनु राशि वालों को सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। जब भी घर से बाहर निकलें तो बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। आ

पका गलत रहन सहन और लाइफ स्टाइल परिवार पर असर डाल सकती है इसलिए अपनी आदतें सुधारनी होंगी। व्यय पर नियंत्रण रखें। दूसरों के भले के लिए आपको गुस्सा भी आ सकता है। ऐसे में उनकी बातों को समझने का प्रयास करें। यदि कारोबारी हैं तो कोई भी दस्तावेज साइन करने से पहले उसे अच्छे से पढ़ लें।

पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल ही रहने दें किस से शेयर न करें। जीवन में निजता जरूरी है।

ज्योतिष उपाय में आपको 'ओम सूर्य नारायणाय नमो नमः'मंत्र का जाप करने की सलाह दी जा रही है।

Aaj ka Rashifal: बहते पानी में लहसुन बहाने से मेष के बनेंगे काम, वृष वाले सेहत को लेकर रहें अलर्ट, मिथुन-कर्क का राशिफल

मकर राशि दैनिक राशिफल 31 जुलाई

मकर राशि वालों को गुरुवार को मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। अपने दिल और दिमाग को शांत रखेंगे तो सभी समस्याएं दूर होगीं। सही सोच के साथ आगे बढ़ते चलें।

वित्तीय स्थिति में पहले से ज्यादा सुधार होगा। व्यय भी बढ़ेगा। शाम को घर पर मेहमान का आगमन हो सकता है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में दिन बीतेगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आपकी कोई बड़ी डील हो सकती है।

काम के सिलसिले में आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपकी जिंदगी बदल देगा। ज्योतिष उपाय में आपको हनुमान जी के मंदिर में बूंदी व लडडू का प्रसाद चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। इससे आपकी पारिवारिक दिक्कतें दूर होंगी।

कुंभ राशि दैनिक राशिफल 31 जुलाई

कुंभ राशि वालों को 31 जुलाई गुरुवार का दिन मिजालुला असर दिखाएगा। आपके लिए क्या सही है क्या गलत इस पर विचार करना होगा। आपको निर्णय लेने की क्षमता विकसित करनी होगी।

संयम के साथ काम करने की सलाह आपको दी जा रही है। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। शारीरिक रूप से थकावट महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी आपको खुशियां देगा।

अगर नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी होगी। इसी के बाद काम शुरू करें। गुरुवार 31 जुलाई को आपको अच्छी आर्थिक स्थिति पाने के लिए दही, शहद का उपयोग और दान करने की सलाह दी जा रही है।

Aaj ka Rashifal: सिंह वाले उधार देने से बचें, कन्या वाले करियर में लें माता-पिता की सलाह, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

मीन राशि दैनिक राशिफल 31 जुलाई

मीन राशि वालों को गुरुवार 31 जुलाई को शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपके किसी अंग मे दर्द या तनाव की शिकायत हो सकती है। जान पहचान वालों से मानदनी के नए स्त्रोत खुलेंगे। बच्चों के साथ समय बिताने, अच्छे संस्कार देने के साथ सा​थ उनकी ज़िम्मेदारियों को समझाने की ज़रूरत है। ग़लतफ़हमी में न पड़ें। करियर को लेकर जो भी मौके आएंगे उन्हें तुरंत झपट लें। जीवन साथी से किसी कारण मन मुटाव हो सकता है। 31 जुलाई को आपको मांस, मदिरा का त्याग करने की सलाह दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: 

August Monthly Horoscope 2025: कन्या-तुला के लिए भाग्यशाली होगा अगस्त, सिंह-वृश्चिक के लिए क्या है खास, मासिक राशिफल

Monthly Horoscope August 2025: धनु के लिए उतार-चढ़ाव लाएगा अगस्त, मकर वाले चलें तकनीक के साथ, कुंभ-मीन का मासिक राशिफल

नोट: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article